सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया में BLOs की मौतों पर चिंता जताई और राज्य सरकारों को BLOs पर काम का बोझ कम करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। जानें पूरा आदेश।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) की मृत्यु पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि BLOs पर काम का बोझ कम किया जाए और यह राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। शीर्ष अदालत ने राज्यों को निर्देश दिया कि वे पर्याप्त अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करें, ताकि मौजूदा BLOs के कार्य के घंटे और कार्यभार आनुपातिक रूप से कम हो सकें।
न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यह एक वैधानिक कार्य है, जिसके लिए राज्य सरकारें वर्कफ़ोर्स उपलब्ध कराएंगी। मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि BLOs राज्य सरकार के कर्मचारी हैं, और यदि कोई बीमार या ड्यूटी के लिए असमर्थ है, तो राज्य वैकल्पिक कर्मचारी तैनात कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों के पास ड्यूटी से छूट का कोई विशेष कारण है, संबंधित अधिकारी मामले-दर-मामले आधार पर इस पर विचार कर सकते हैं। न्यायालय ने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों की संख्या आवश्यकतानुसार बढ़ाई जा सकती है।
तमिलनाडु के राजनीतिक दल टीवीके (TVK) द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह दलील दी गई थी कि SIR प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक दबाव के कारण विभिन्न राज्यों में 35-40 BLOs की मृत्यु हुई है, जिसके लिए मुआवजे की मांग की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग पर लगाए गए याचिकाकर्ता के आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में घिरे चंपत राय ने इस्तीफा स्वीकार होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद जवाब देने का वादा किया है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर अपनी तीन शर्तें रखी हैं। क्या इन मांगों के पूरा होने पर विपक्ष सरकार का साथ देगा? जानें पूरी खबर।
केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से 2 लोगों की मौत, कई फंसे। मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट साइट पर हुआ बड़ा हादसा। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना से जुड़ी पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी की मौत के केस में दोषी पति की आजीवन कारावास की सजा घटाकर 10 वर्ष के कठोर कारावास में बदल दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि दहेज निषेध अधिनियम, 1961 लागू होने के बावजूद दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु आज भी गंभीर सामाजिक अपराध बने हुए हैं।
राजस्थान के जयपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां 4 बच्चों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंद दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रकरण ने देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर कर रख दिया। चोरी की घटना के बाद देशभर में बड़े मंदिर प्रबंधन ने सबक लेते हुए व्यवस्थाओं में बदलाव की शुरुआत कर दी है।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में आज तड़के एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन उर्फ बाबू अली के रूप में हुई है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक संपन्न। महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को मिली नई जिम्मेदारी। पढ़ें पूरी अपडेट।
महाराष्ट्र से उत्तराखंड तक के यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने 12 जुलाई 2026 से नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। रूट, समय और कोच की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
राम मंदिर दान चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने बीजेपी में आंतरिक सत्ता संघर्ष का आरोप लगाया है। जानिए क्या है पूरा मामला और बीजेपी ने इस पर क्या पलटवार किया।