×

यमन में मौत की सजा पाने वाली भारतीय नर्स का परिवार, तारीख पर आधिकारिक जानकारी नहीं 

प्रिया को 2020 में एक ट्रायल कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। यमन की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने नवंबर 2023 में उस फैसले को बरकरार रखा था, लेकिन ब्लड मनी के जरिए संभावित राहत की गुंजाइश छोड़ दी थी। यानी पीड़ित के परिवार के साथ समझौते के आधार पर उसे राहत मिल सकती है।

By: Sandeep malviya

Jul 08, 202510:36 PM

view10

view0

यमन में मौत की सजा पाने वाली भारतीय नर्स का परिवार, तारीख पर आधिकारिक जानकारी नहीं 

पलक्कड़। प्रिया को 2020 में एक ट्रायल कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। यमन की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने नवंबर 2023 में उस फैसले को बरकरार रखा था, लेकिन ब्लड मनी के जरिए संभावित राहत की गुंजाइश छोड़ दी थी। यानी पीड़ित के परिवार के साथ समझौते के आधार पर उसे राहत मिल सकती है।

केरल के पलक्कड़ की रहने वाली निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जा सकती है। पेशे से एक नर्स निमिषा एक यमन नागरिक की हत्या के आरोप में जेल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मानवाधिकार कार्यकर्ता सैमुअल जेरोम के हवाले से बताया गया कि जेल अधिकारियों ने निमिषा को फांसी की तारीख के बारे में बता दिया है। इस बीच निमिषा प्रिया के परिवार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि उसे 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। उसके पति टॉमी थॉमस ने पीटीआई को बताया, 'हमें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हमें इस बारे में केवल समाचार रिपोर्टों के माध्यम से पता चला है।'

उन्होंने समाचार रिपोर्टों के बीच समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की, जिसमें यमन के अधिकारियों और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के साथ बातचीत में शामिल एक सामाजिक कार्यकर्ता का हवाला दिया गया। जिन्होंने कहा कि सरकारी अभियोजक ने जेल को आदेश भेजा है और 16 जुलाई को फांसी की सजा तय की गई है। दिहाड़ी मजदूर और ड्राइवर थॉमस को आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी (सातवीं कक्षा की छात्रा) को छात्रावास में भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा है। थॉमस ने पहले कहा था कि परिवार पर 60 लाख रुपये का कर्ज है, जो 2015 में यमन में एक क्लिनिक स्थापित करने के लिए लिया गया था। क्लिनिक को 2017 में बंद कर दिया गया था।

सरकार मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए

सूत्रों के मुताबिक, जून 2018 में निमिषा प्रिया को यमन में हत्या के अपराध में दोषी ठहराया गया था और स्थानीय अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। हम तब से सरकार मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए है। स्थानीय अधिकारियों और उसके परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है और हर संभव सहायता प्रदान किया जा रहा है। संबंधित जिम्मेदार लोग मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कौन हैं निमिषा निमिषा प्रिया?

निमिषा प्रिया नर्सिंग ट्रेनिंग का कोर्स करने के बाद 2011 में यमन चली गई थीं। वह दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अपने माता-पिता को अच्छी जिंदगी देना चाहती थीं। इस वजह से ही उन्होंने देश से बाहर जाने का फैसला किया था। उन्होंने यमन के कई अस्पतालों में काम किया। बाद में उन्होंने खुद का क्लिनिक खोलने की तैयारी की। इस दौरान 2014 में वह तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आईं। तलाल ने क्लिनिक शुरू करने में निमिषा की मदद का वादा किया। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के रणनीतिक बंदर अब्बास बंदरगाह पर हुए रहस्यमयी विस्फोट ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। जानें हॉर्मुज की खाड़ी में हुए इस धमाके और ईरान-अमेरिका तनाव पर इसका असर।

Loading...

Jan 31, 20268:14 PM

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन सरकार ने फर्जी स्किल्ड वर्कर वीजा स्पॉन्सरशिप के विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए नया कानून बनाया है। स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि एजेंट फर्जी जॉब सर्टिफिकेट के जरिए प्रवासियों को धोखा दे रहे हैं।

Loading...

Jan 30, 20264:06 PM

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए के सबसे वरिष्ठ जनरल झांग यौशिया और लियू झेनली के खिलाफ जांच शुरू की है। जानें चीन की सेना में चल रहे इस बड़े 'पर्ज' और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पीछे की पूरी कहानी।

Loading...

Jan 24, 20264:15 PM

भारत-अमेरिका व्यापार संबंध: क्या रूसी तेल पर लगा 25% टैरिफ हटेगा?

भारत-अमेरिका व्यापार संबंध: क्या रूसी तेल पर लगा 25% टैरिफ हटेगा?

दावोस में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भारत पर लगे 25% टैरिफ को हटाने के संकेत दिए हैं। जानें रूसी तेल विवाद, 500% ड्यूटी की धमकी और भारत की 'इंडिया फर्स्ट' ऊर्जा नीति पर इसका असर।

Loading...

Jan 24, 20263:40 PM

अमेरिका: भारतीय शख्स ने पत्नी और 3 रिश्तेदारों को मारी गोली, मौत

अमेरिका: भारतीय शख्स ने पत्नी और 3 रिश्तेदारों को मारी गोली, मौत

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लॉरेंसविले शहर में पारिवारिक विवाद में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था।

Loading...

Jan 24, 202612:53 PM