मध्यप्रदेश के सतना में खाद की कमी को लेकर किसानों के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रास्ता रोके जाने के बाद अब प्रदेश के कृषि मंत्री और विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेशभर में खाद को लेकर मारा-मारी मची है। किसान रात से ही खाद के लिए कतार में लगे नजर आ रहे हैं।

कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सभी कलेक्टरों को खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सतना में खाद की कमी को लेकर किसानों के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रास्ता रोके जाने के बाद अब प्रदेश के कृषि मंत्री और विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेशभर में खाद को लेकर मारा-मारी मची है। किसान रात से ही खाद के लिए कतार में लगे नजर आ रहे हैं। कहीं-कहीं तो खाद के बदले किसानों को लाठियां भी मिल रही हैं। दरअसल, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सभी कलेक्टरों को खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश में खाद की किल्लत के बीच कृषि मंत्री कंसाना ने दावा किया है कि प्रदेश में खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद है कहीं किसी जिले में कमी नहीं है। कलेक्टरों की जिम्मेदारी है कि वे अपने जिलों में खाद वितरण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करें, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कंसाना ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में रोजाना 7 से 8 रैक खाद अलग-अलग जिलों में भेजे जा रहे हैं।
कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि इस साल खाद की आपूर्ति पिछले साल की तुलना में अधिक है। यूरिया की पिछले साल (1 अप्रैल से 9 सितंबर 2024) तक 15.83 लाख मीट्रिक टन की बिक्री हुई थी। इस साल (9 सितंबर 2025 तक) 18.34 लाख मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक रहा, जिसमें से अब तक 16.19 लाख मीट्रिक टन की बिक्री हो चुकी है। अभी भी 2.15 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। वहीं, डीएपी + एनपीके की पिछले साल इस अवधि में 9.39 लाख मीट्रिक टन की बिक्री हुई थी। इस साल 13.96 लाख मीट्रिक टन का स्टॉक रहा, जिसमें से 9.71 लाख मीट्रिक टन की बिक्री हो चुकी है। वर्तमान में 4.25 लाख मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके खाद मौजूद है।
इधर, गुरुवार को सतना दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। सतना में खाद संकट की जानकारी मिलने के बाद मैंने जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के फर्टिलाइजर विभाग से बात की है। बारिश अच्छी हुई है, इसलिए यूरिया की मांग ज्यादा है, जिसकी पूर्ति की जा रही है। मैं राज्य सरकार से चर्चा करूंगा कि कलेक्टरों के माध्यम से खाद का सही तरीके से वितरण कराया जाए। यदि जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से और खाद मंगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की कालाबाजारी हो रही है। सिंघार ने कहा खाद कागजों में है लिकिन किसानों को नहीं मिल रही है। हमने सुझाव दिया था सोसायटी के बजाय पंचायत स्तर पर मंगवाकर उतना खाद दे दिया जाए। सिंघार ने कहा कि कालाबाजारी के कारण मध्यप्रदेश में खाद वितरण नहीं हो रही है। 16 लाख यूरिया,7 लाख डीएपी बची रही ये 3 साल का आंकड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यूरिया और डीएपी बचा हुआ है तो फिर क्यों आ रही है किसानों को दिक्कतें। ये मेरी नहीं सदन के अंदर फर्टिलाइजर विभाग ने जानकारी दी है।

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह