×

सर्दियों में  'अमृत' से कम नहीं है मेथी का पानी, आजमाएं सेवन का ये देसी तरीका

ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है और लोग अब ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर चुके हैं। ऐसे बदलते मौसम में अक्सर लोगों को वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम समेत अन्य कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

By: Manohar pal

Nov 09, 20256:17 PM

view14

view0

सर्दियों में  'अमृत' से कम नहीं है मेथी का पानी, आजमाएं सेवन का ये देसी तरीका

ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है और लोग अब ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर चुके हैं। ऐसे बदलते मौसम में अक्सर लोगों को वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम समेत अन्य कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दियों में स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने के लिए हमारे रसोई में कई देसी नुस्खे हैं, जिसे अपनाकर आप इन बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।


इसमें से एक है मेथी का पानी। मेथी के बीजों को आयुर्वेद में सदियों से इसके औषधीय गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी समस्याओं और अनियंत्रित ब्लड शुगर के लिए एक प्राकृतिक उपचार है।

मेथी के बीज घुलनशील फाइबर और विशेष अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं और पाचन की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे ग्लूकोज खून में धीरे-धीरे रिलीज होता है। यह पानी न केवल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है, बल्कि यह शरीर को अंदर से गर्माहट और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद करता है।
 

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है
मेथी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा इलाज है। इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर और एक विशेष अमीनो एसिड (4-हाइड्रॉक्सीआइसोल्यूसिन) इंसुलिन की कार्यक्षमता को तेजी से बढ़ाता है।
यह प्रक्रिया ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है, और यह आदत शरीर को दिनभर शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए तैयार करती है।

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत
सर्दियों में मेथी का पानी पीने का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है। मेथी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके साथ ही यह शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करती है, जो ठंड के कारण होने वाली अकड़न और दर्द से तुरंत राहत दिलाती है।

वजन नियंत्रण और पाचन में सुधार
मेथी के पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर होती है। सुबह इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं और वजन नियंत्रण में सहायता मिलती है। यह पानी पाचन तंत्र को साफ करता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है, और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।


सेवन का सरल और प्रभावी देसी तरीका
मेथी के पानी का पूरा लाभ लेने के लिए, रात को एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट इसका सेवन करें। अगर आप चाहें तो भीगे हुए मेथी दानों को चबाकर भी खा सकते हैं। यह साधारण क्रिया आपके मेटाबॉलिज्म को तुरंत सक्रिय कर देगी और आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा: सेहत के लिए वरदान या 'साइलेंट किलर'? जानें हकीकत

फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा: सेहत के लिए वरदान या 'साइलेंट किलर'? जानें हकीकत

फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना पाचन के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे बासी आटा गैस और एसिडिटी का कारण बनता है और इसे सुरक्षित रखने के बेस्ट कुकिंग टिप्स।

Loading...

Feb 16, 20264:10 PM

क्या सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से कैंसर होता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च 

क्या सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से कैंसर होता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च 

क्या सिर के पास मोबाइल रखकर सोने से कैंसर हो सकता है? जानें डॉ. मायरो फिगुरा की चेतावनी और भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट की राय। मोबाइल रेडिएशन के सच और नींद पर इसके प्रभाव की विस्तृत रिपोर्ट।

Loading...

Feb 12, 20264:08 PM

होली स्किन केयर टिप्स: हर्बल रंगों का उपयोग और त्वचा की सुरक्षा के घरेलू उपाय

होली स्किन केयर टिप्स: हर्बल रंगों का उपयोग और त्वचा की सुरक्षा के घरेलू उपाय

इस होली अपनी त्वचा और बालों को केमिकल रंगों से बचाएं। जानिए घर पर हर्बल रंग बनाने के तरीके और रंग खेलने से पहले और बाद के जरूरी स्किन केयर टिप्स।

Loading...

Feb 09, 20264:51 PM

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ वॉक ही काफी नहीं, अपनाएं ये 8 लाइफस्टाइल टिप्स।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ वॉक ही काफी नहीं, अपनाएं ये 8 लाइफस्टाइल टिप्स।

क्या आप जानते हैं कि केवल टहलने से हार्ट अटैक का खतरा कम नहीं होता? जानें 8 ऐसी महत्वपूर्ण आदतें जो आपके दिल को हमेशा मजबूत और बीमारियों से दूर रखेंगी।

Loading...

Feb 07, 20264:30 PM

World Cancer Day 2026: ये 8 आदतें आपको कैंसर के करीब ले जाती हैं, आज ही छोड़ें!

World Cancer Day 2026: ये 8 आदतें आपको कैंसर के करीब ले जाती हैं, आज ही छोड़ें!

वर्ल्ड कैंसर डे (4 फरवरी) पर जानें धूम्रपान, शराब, खराब खानपान, मोटापा और अन्य पर्यावरणीय कारक कैसे बढ़ाते हैं कैंसर का खतरा। अपनी जीवनशैली में बदलाव कर कैंसर से बचें।

Loading...

Jan 31, 20264:28 PM