वानिकी सम्मेलन-आईएफएस मीट: जल की शोभा जीवन और जंगल की टाइगर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार  को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट-2026 का  दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने वन विभाग के आईएफएस थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया।

By: Arvind Mishra

Jan 30, 20261:38 PM

view9

view0

वानिकी सम्मेलन-आईएफएस मीट: जल की शोभा जीवन और जंगल की टाइगर 

मुख्यमंत्री के साथ प्रशासन अकादमी में आईएफएस मीट-2026 में अधिकारियों ने समूह चित्र क्लिक करवाया।

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया आईएफएस थीम गीत का विमोचन

  • कहा-फॉरेस्ट में अच्छी ग्रोथ और चीतों का पुनर्वास बड़ी चुनौतीपूर्ण

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार  को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट-2026 का  दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने वन विभाग के आईएफएस थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया। समारोह के दौरान वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे और वन अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने सेवानिवृत्त आईएफएस और प्रदेश के पूर्व पीसीसीएफ डॉ. पीबी गंगोपाध्याय को प्रदेश के वनों की सुरक्षा और बेहतरी में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। यह अवार्ड गंगोपाध्याय की पत्नी गौरी गंगोपाध्याय ने प्राप्त किया।

निडरता और निर्भरता दोनों ही जरूरी 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- जो आनंद वन के साथ आता है, वह कहीं और जाकर नहीं मिलता। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जल, जंगल और वन्यजीवों के आपसी संतुलन को समझने की जरूरत पर जोर दिया। सीएम अपने अनुभव साझा करते हुए कहा-बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जब मैं वाहन से गुजर रहा था, तब टाइगर अपने स्वाभाविक अंदाज में चल रहा था। यह नजारा प्रकृति और मानव के सहअस्तित्व को दर्शाता है। वन क्षेत्रों में काम करना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि जानवरों के सामने निर्भय होकर काम करना पड़ता है, जहां निडरता और निर्भरता दोनों ही जरूरी हैं।

सीएम ने की विभाग तारीफ

मुख्यमंत्री ने जल और जंगल के आपसी संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि जल की शोभा जीवन से है और जंगल के भीतर टाइगर उसकी शोभा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में आईएफएस अधिकारियों के साथ नीचे तक का अमला पूरी निष्ठा से काम कर रहा है, जो प्रदेश के वन संरक्षण मॉडल को मजबूत बनाता है।

वन विभाग की ग्रोथ सबसे बेहतर

सीएम ने कहा-मध्यप्रदेश में वन विभाग की ग्रोथ सबसे बेहतर रही है। चीतों के पुनर्वास और मगरमच्छों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने जैसे कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं, लेकिन विभाग ने इन्हें सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब विभाग अच्छे से काम करता है, तो मगरमच्छ नर्मदा की धारा में और घड़ियाल चंबल नदी में सुरक्षित रूप से रह पाते हैं। मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण के इस अभियान में सभी की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा जिले में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, विभागों में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Mar 20, 20264:27 PM

रानी तालाब मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्र पर सजा भव्य मेला

रानी तालाब मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्र पर सजा भव्य मेला

रीवा के रानी तालाब मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में मेला सजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्वास्थ्य कैंप की व्यवस्था भी प्रशासन ने की।

Loading...

Mar 20, 20264:22 PM

नपं उपाध्यक्ष के भाई ने आधी रात घर में घुसकर मांगा 1 लाख का गुंडा टैक्स

नपं उपाध्यक्ष के भाई ने आधी रात घर में घुसकर मांगा 1 लाख का गुंडा टैक्स

चित्रकूट में नगर पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर आधी रात घर में घुसकर एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने का आरोप। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Loading...

Mar 20, 20264:17 PM

चैत्र नवरात्र शुरू, पहले दिन 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे मां शारदा धाम मैहर

चैत्र नवरात्र शुरू, पहले दिन 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे मां शारदा धाम मैहर

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, वहीं केंद्रीय जेल में कैदियों ने व्रत रखकर भक्ति दिखाई।

Loading...

Mar 20, 20264:12 PM

तारीख पर तारीख, सतना-सेमरिया सड़क जर्जर, अब जल सत्याग्रह की चेतावनी

तारीख पर तारीख, सतना-सेमरिया सड़क जर्जर, अब जल सत्याग्रह की चेतावनी

सतना-सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने 30 मार्च को जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। टेंडर के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 20, 20264:09 PM