सतना-सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने 30 मार्च को जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। टेंडर के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना से सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब उबाल पर पहुंच गया है। वर्षों से खस्ताहाल पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को आवेदन, निवेदन दिए, यहां तक कि सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, बावजूद इसके न तो काम शुरू हुआ और न ही ठेकेदार ने कोई रुचि दिखाई। अधिकारियों और संविदाकार के अड़ियल रवैये के कारण यह महत्वपूर्ण मार्ग आज भी गड्ढों में तब्दील है। इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ऊधव धाम के पास सत्याग्रह
ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी हर बार नई तारीख देकर आश्वासन तो देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे लोगों में भारी नाराजगी है और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने अब बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। 30 मार्च को ऊधव धाम मंदिर के सामने सेमरावल नदी में जल सत्याग्रह किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।