सतना-सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने 30 मार्च को जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। टेंडर के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।
सतना के नयागांव में तालाब विस्तार के दौरान प्राचीन कुंड-कुएं क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश। जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से जांच, दोषियों पर कार्रवाई और धार्मिक धरोहर संरक्षण की मांग की गई।
गढ़ क्षेत्र में पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पिछले छह वर्षों से गड्ढों में तब्दील है। प्रशासन और विभाग की लापरवाही से यह मार्ग अब हादसों का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति के निर्देशों के बाद भी सुधार अधूरा रहा। ग्रामीणों ने अब पक्की नालियों और टिकाऊ सड़क निर्माण की मांग की है।
सतना जिले की पंचायतों में भ्रष्टाचार के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। तदुनहा पंचायत में फर्जी मजदूरी और जेसीबी भुगतान तो खरमसेड़ा पंचायत में लड्डू वितरण के नाम पर हजारों का घोटाला किया गया। ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन खामोश।
















