मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज तुलसी नगर, भोपाल में आयोजित समारोह में सहभागिता कर नगर पालिक निगम, भोपाल के नवनिर्मित मुख्यालय अटल भवन और 45 करोड़ की लागत से नीमच में निर्मित 10.5 मेगावॉट के सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में एकात्म पर्व का शुभारंभ हुआ। यह पांच दिवसीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महोत्सव 17 से 21 अप्रैल तक चलेगा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयास से मांधाता पर्वत पर स्थित एकात्म धाम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन किया है। यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शनिवार को रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा में आयोजित समारोह में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भैरवनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करके मंदिर में ध्वज चढ़ाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट-2026 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने वन विभाग के आईएफएस थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया।
संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। संसद सत्र की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताईं और कहा कि पिछला साल भारत की तेज प्रगति और विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा।
मुख्यमंत्री ने आज यानी शनिवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नव निर्मित सर्व सुर्वसुविधायुक्त, सशुल्क वृद्धाश्रम (संध्या-छाया) का भोपाल में लोकार्पण किया। यहीं से मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय स्पर्श मेला-2026 के विजेताओं को पुरस्कार और सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों 327 करोड़ की राशि अंतरित की।



















