मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

केमिकल-पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए सीएम ने किया आमंत्रित
शुभारंभ सामारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नड्डा हुए शामिल
50 हजार करोड़ की डाउनस्ट्रीम परियोजना से मप्र में खुलेंगे रोजगार के द्वार
वैश्विक मंच पर राज्य की उद्योग अनुकूल सरकारी नीतियों का हुआ प्रदर्शन
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और फिक्की के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस 14वें द्विवार्षिक सम्मेलन में देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति, निवेशक, विशेषज्ञ और नीति निर्माता एकत्र हुए हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के सीएम भी इस वैश्विक मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को मध्यप्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचे से रूबरू कराया।
विकास यात्रा का भागीदार बना एमपी
मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंडिया केम के मंच से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य को देश का नया औद्योगिक पावरहाउस बनाने का संकल्प दोहराया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का केमिकल और पेट्रोकेमिकल सेक्टर नई छलांग लगा रहा है, और मध्य प्रदेश इस विकास यात्रा का एक मजबूत भागीदार बन चुका है।
बीना-धार में बड़े निवेश से बदलेगी तस्वीर
मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर उल्लेख किया कि मध्य प्रदेश अब सिर्फ पारंपरिक कृषि राज्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधुनिक उद्योगों का केंद्र बन रहा है। बीना में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बीना में विकसित हो रही विशाल डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। इससे राज्य में पेट्रोकेमिकल उत्पादों के निर्माण को अभूतपूर्व गति मिलेगी। धार जिले में बन रहा पीएम मित्र पार्क मध्य प्रदेश को टेक्सटाइल और इससे जुड़े क्षेत्रों में वैश्विक पहचान दिला रहा है। श्योपुर के विजयपुर में आधुनिक गैस प्रसंस्करण प्रोजेक्ट और सीहोर में प्रस्तावित पेट्रोकेमिकल परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को और मजबूत करेंगी।
निवेशकों के लिए रेड कार्पेट संस्कृति
उद्योगपतियों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार निवेशकों को केवल जमीन और संसाधन ही नहीं, बल्कि बिजली, पानी, प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं और पूरी तरह उद्योग-हितैषी नीतियां उपलब्ध करा रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा- मध्य प्रदेश में लाल फीताशाही के लिए कोई जगह नहीं है, यहां निवेशकों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता है।
वन-टू-वन बैठकें
यह प्रतिष्ठित तीन दिवसीय सम्मेलन आगामी 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल देश-विदेश के निवेशकों के साथ लगातार वन-टू-वन बैठकें कर रहा है, ताकि राज्य में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश आकर्षित किया जा सके और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले जा सकें।

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी संपन्न कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह का तीखा बयान सामने आया। 2200 से अधिक यात्रियों के साथ कानीपुरा से तराना पहुंची इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा का विस्तृत विवरण पढ़ें।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह