मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 के अवसर पर आईबीसीए प्री समिट इवेंट का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। समारोह में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं वन्यजीव संरक्षण पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

आईआईएफएम में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट
मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की ऐतिहासिक वापसी
जब जैव विविधता समृद्ध होगी तो मानवता समृद्ध होगी
30 प्रतिशत हिस्सा स्थायी रिजर्व के रूप में सुरक्षित हो
टाइगर नदियों और प्राकृतिक संसाधनों की भी रक्षा करते
टाइगर रिजर्व के पास वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर स्थापित करेंगे

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 के अवसर पर आईबीसीए प्री समिट इवेंट का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। समारोह में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं वन्यजीव संरक्षण पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही चीता कंजर्वेशन पर आधारित ब्रोशर, नागोया प्रोटोकॉल पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट, 5 रुपए के डाक टिकट का विमोचन, एबीएस एंड-टू-एंड पोर्टल का शुभारंभ एवं भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में नव-स्थापित डेटा ड्रिवन लैब का लोकार्पण भी किया गया। इससे वन विभाग अमले के लिए न्यू बाईक्स एंड रेस्क्यू व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं सीएम ने समारोह को संबाधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण और सतत विकास का अग्रणी मॉडल बन गया है। कूनो के चीते, नए टाइगर रिजर्व, गिद्ध संरक्षण और इको-टूरिज्म जैसी पहलें प्रदेश को प्रकृति संरक्षण का मजबूत मॉडल बना रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और विशेष प्रयासों से मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की ऐतिहासिक वापसी हुई और प्रदेश को चीता स्टेट बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

इलाज के लिए अब भोपाल नहीं आना पडेगा
सीएम ने कहा- मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के आसपास वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए जाएंगे। अब तक जंगल में घायल होने वाले जानवरों को इलाज के लिए भोपाल लाना पड़ता था, जिससे उन्हें अनावश्यक तकलीफ होती थी। स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू सेंटर बनने से वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक आवास से दूर नहीं ले जाना पड़ेगा।
चीता प्रोजेक्ट ने दिलाई नई पहचान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-जब प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, तब कई लोगों ने इसे लेकर आशंकाएं जताई थीं और डर का माहौल बनाया था, लेकिन अब इस परियोजना की सफलता ने मध्यप्रदेश को वन्य जीव विविधता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। नर्मदा नदी में मगरमच्छ नहीं होने की बात सामने आने पर यह चर्चा होती थी कि यदि वाहन मगरमच्छ नहीं है तो मां नर्मदा की सवारी कैसे होगी। शुरूआत में कोई भी मगरमच्छ छोड़ने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन सरकार ने इस दिशा में भी कार्य पूरा किया।
100 रामसर साइट घोषित होंगी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा-इंदौर वेटलैंड सिटी घोषित हुआ है। देश में जल्दी ही 100 रामसर साइट घोषित होंगी, अब तक 94 साइट्स घोषित की जा चुकी हैं। विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकता है, लेकिन इसमें सोसायटी, पॉलिसीमेकर, साइंटिस्ट, सिविल सोसायटी समेत हर व्यक्ति को मिलकर इसके लिए काम करना होगा। जब जैव विविधता समृद्ध होगी तो मानवता समृद्ध होगी।
प्रकृति का पूरा एक संतुलित तंत्र
केंद्रीय मंत्री ने कहा-जैव विविधता मानव जीवन और प्रकृति के संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति की थाली में केवल गेहूं और चावल ही हों, तो कुछ समय बाद भोजन नीरस लगने लगता है। इसी तरह प्रकृति में विविधता ही जीवन को समृद्ध और मजबूत बनाती है। हर वनस्पति और जीव के अस्तित्व की एक सीमा और भूमिका होती है। प्रकृति का पूरा एक संतुलित तंत्र है।
वनस्पतियों की सुरक्षा आवश्यक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धरती का कम से कम 30 प्रतिशत हिस्सा स्थायी रिजर्व क्षेत्र के रूप में सुरक्षित होना चाहिए। जैव विविधता संरक्षण केवल किसी एक प्रजाति तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की सुरक्षा आवश्यक है। देश की जीडीपी का आधे से अधिक हिस्सा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बायो डायवर्सिटी से जुड़ा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।