ग्वालियर में GRMC डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले के विरोध में OBC महासभा का उग्र प्रदर्शन। आरोपी के नार्को टेस्ट, कॉल डिटेल जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
ग्वालियर के प्रतिष्ठित गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में गुरुवार को ओबीसी महासभा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का जोरदार घेराव किया और प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे शहर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ओबीसी महासभा ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें स्पष्ट करते हुए घटना की तह तक जाने के लिए कई कड़े कदम उठाने की मांग की है -
निष्पक्ष और गहराई से जांच: संगठन ने मांग की है कि इस पूरे मामले की पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि हमले के असली कारणों का खुलासा हो सके।
आरोपी का नार्को टेस्ट: मुख्य आरोपी मनोज शर्मा के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे दावों पर संदेह जताते हुए उसका नार्को टेस्ट कराने की मांग की गई है।
कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच: आरोपी के संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाने के लिए उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच हो।
अन्य संलिप्त लोगों की पहचान: घटना में कथित रूप से शामिल अन्य चेहरों को बेनकाब करने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
ओबीसी महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने इस घटना को अत्यंत गंभीर करार देते हुए कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर प्रवास पर थे, ठीक उसी दौरान ट्रॉमा सेंटर के बाहर डीन जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी पर हमला होना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोची-समझी रणनीति के तहत पिछड़े वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। संगठन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी प्रकार की लीपापोती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ओबीसी महासभा द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने मीडिया और संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया था, जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एडिशनल एसपी ने कहा कि ओबीसी महासभा द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं—विशेषकर नार्को टेस्ट, कॉल डिटेल खंगालने और षड्यंत्र के एंगल पर पुलिस गंभीरता से विवेचना कर रही है। यह भी बारीकी से जांच की जा रही है कि इस हमले के पीछे कोई सुनियोजित षड्यंत्र था या नहीं और इसमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।
ग्वालियर में GRMC डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले के विरोध में OBC महासभा का उग्र प्रदर्शन। आरोपी के नार्को टेस्ट, कॉल डिटेल जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम।
इंदौर में भूजल संकट और अंधाधुंध बोरिंग पर एमपी हाई कोर्ट ने राज्य शासन से 2019 की केंद्रीय भूजल नीति के क्रियान्वयन पर रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के 374 नगरीय निकायों में 3 साल के भीतर ₹1,134 करोड़ की खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कहीं ₹5 का फिनाइल ₹33,500 में तो ₹306 की LED लाइट ₹11,800 में खरीदी गई। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी संपन्न कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह का तीखा बयान सामने आया। 2200 से अधिक यात्रियों के साथ कानीपुरा से तराना पहुंची इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा का विस्तृत विवरण पढ़ें।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह