मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव कालापीपल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो शुरू हुआ। वहीं कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण -भूमिपूजन किया।

शाजापुर के कालापीपल में मुख्यमंत्री का रोड शो
जिले को 30 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
बोले-राज्य सरकार इसी माह यूसीसी कानून लाएगी

शाजापुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव कालापीपल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो शुरू हुआ। वहीं कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण -भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- अंग्रेज देश से चले गए, लेकिन कांग्रेस को छोड़ गए। कांग्रेस ने हमेशा राज्यों को राज्यों से लड़ाने का काम किया। लाड़ली बहनों को कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया। पानी के बंटवारे को लेकर राज्यों को आपस में लड़ाया। कांग्रेस को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। राज्य सरकार इसी माह यूसीसी कानून लाएगी। देश में एक कानून, एक विधान होना चाहिए।

पीएम के नेतृत्व में हो रहा नदियों का विकास
सीएम ने कहा-वर्षों से अटकी हुई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना पर अब तेजी से काम शुरू हो गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच यह परियोजना पिछले दो से तीन दशकों से विवाद का विषय बनी हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केंद्र के सहयोग से इसका रास्ता साफ हुआ है।
जल संकट की समस्या दूर होगी
सीएम ने कहा- 70 हजार करोड़ की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि दोनों राज्यों को केवल 10 प्रतिशत राशि देनी होगी। इस योजना से राजस्थान के 15 और मध्य प्रदेश के 13 जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, गुना, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, इंदौर, रतलाम, नीमच और मंदसौर सहित कई जिलों में सिंचाई और जल संकट की समस्या दूर होगी।
भाजपा सरकार ने विकास का रास्ता चुना
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें राज्यों को आपस में लड़ाने का काम करती थीं, जबकि भाजपा सरकार ने संवाद और विकास का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि थोड़ा पानी राजस्थान को और बाकी का उपयोग मध्य प्रदेश करेगा के फार्मूले पर सहमति बनाकर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया है।
सरकार हर महीने मना रही रक्षा बंधन
सीएम ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार इस योजना का विरोध करती रही। कांग्रेस के नेता कहते थे कि महिलाओं को यह राशि नहीं मिलनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार अब तक लाड़ली बहनों के खातों में 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि पहुंचा चुकी है। राखी साल में एक बार आती है, लेकिन हमारी सरकार हर महीने बहनों की राखी मनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।