मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आज यानी गुरुवार को ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा आयोजित आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण महासम्मेलन का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में राज्यपाल, केंद्रीय राज्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, ब्रह्मकुमारी संस्थान के उड़ीसा प्रभारी, भोपाल जोन की क्षेत्रीय निदेशक मौजूद रहे।

बैतूल में आदिवासी समाज का सशक्तीकरण महासम्मेलन
प्राकृतिक खेती स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए आवश्यक
2040 तक विकसित भारत के निर्माण का किया आह्वान
आध्यात्म, सामाजिक समरसता और पर्यावरण पर फोकस

बैतूल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आज यानी गुरुवार को ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा आयोजित आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण महासम्मेलन का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, ब्रह्मकुमारी संस्थान के उड़ीसा प्रभारी नथमल भाई, भोपाल जोन की क्षेत्रीय निदेशक शैलजा दीदी और बैतूल प्रभारी मंजू दीदी सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने महासम्मेलन के माध्यम से 2040 तक ऐसे विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया, जहां आध्यात्म, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण समावेशी विकास की आधारशिला बनें। राष्ट्रपति ने कहा-यह महासम्मेलन जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त भागीदारी देने का कार्य करेगा।
संरक्षित करनी होगी आध्यात्मिक विरासत
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- आदिवासी समाज के युवाओं को आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल सशक्तीकरण से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके साथ ही उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति कहा-विकास और संस्कृति के बीच संतुलन ही किसी समाज की वास्तविक शक्ति है। जनजातीय समुदाय की जीवनशैली स्वाभाविक रूप से आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित होती है। आदिवासी समाज प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीता है और धरती, जल, वायु, आकाश, सूर्य एवं चंद्रमा जैसे पंचतत्वों का सम्मान करता है।
बैतूल के आदिवासी देश के लिए प्रेरणा
राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समाज प्रेम, शांति और सह-अस्तित्व की भावना के साथ जीवन जीना जानता है। बैतूल के आदिवासी समुदाय ने अपनी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और पारंपरिक ज्ञान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुरक्षित रखा है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
प्रकृति से जुड़ाव सर्वमंगलकारी
राष्ट्रपति ने प्राकृतिक खेती को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों और विदेशी पेस्टीसाइड के अत्यधिक उपयोग ने भूमि की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित किया है। अब देश प्राकृतिक खेती की ओर लौट रहा है, जो शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी है। प्रकृति से जुड़ाव और सर्वमंगलकारी सोच आदिवासी समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर पहुंचीं, ओंकारेश्वर रवाना
मध्यप्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से आए चीतों को आजाद करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।