राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश दौरे (18-22 जून) के चलते इंदौर और ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन लागू। भारी वाहनों के रूट और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून 2026 तक पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मध्य प्रदेश में रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, ओंकारेश्वर, ग्वालियर और श्योपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं।
राष्ट्रपति के दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। वे इंदौर पहुंचकर सीधे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगी। 19 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे ग्वालियर और श्योपुर के कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान इंदौर एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र को ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों को अस्थायी रूप से ‘नो व्हीकल जोन’ रखा जाएगा।
यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है:
इंदौर से खंडवा: भारी वाहन तेजाजी नगर, महू, मानपुर, धामनोद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होकर जाएंगे।
सिमरोल से: वाहन मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन और भीकनगांव के रास्ते खंडवा पहुंचेंगे।
बड़वाह से: वाहन मंडलेश्वर और कसरावद होते हुए खरगोन-भीकनगांव के रास्ते खंडवा जाएंगे।
खंडवा से इंदौर: भारी वाहन भीकनगांव, खरगोन और कसरावद के माध्यम से इंदौर की ओर आएंगे।
18 और 19 जून को ओंकारेश्वर आने वाले भक्तों के लिए प्रशासन ने विशेष पार्किंग व्यवस्था की है:
छोटे वाहन: इंदौर और खंडवा की ओर से आने वाले छोटे वाहन सनावद और इनपुन होते हुए निर्धारित ट्रेंचिंग ग्राउंड और ताम्रकर पार्किंग तक जा सकेंगे। इसके आगे श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा।
बस सेवा: इंदौर और खंडवा से आने वाली यात्री बसें मोरटक्का में पार्क होंगी। यहाँ से प्रशासन की ओर से उपलब्ध लोक परिवहन के जरिए श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर तक पहुँचाया जाएगा।
पार्किंग से पैदल यात्रा: मुख्य दर्शन और स्नान स्थल तक पहुँचने के लिए श्रद्धालुओं को पार्किंग से पैदल जाना होगा।
जिला प्रशासन और पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मार्गों पर अस्थायी अवरोध हो सकते हैं, इसलिए अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को कम से कम असुविधा हो।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।