×

ब्रिटेन के पूर्व पीएम सुनक ने शुरू किया पार्ट टाइम जॉब 

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अब गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर के रूप में वापसी की है। जुलाई 2024 के आम चुनाव के बाद यह उनका पहला बड़ा कदम है। वह फर्म के नेतृत्व और ग्राहकों को भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सलाह देंगे।

By: Arvind Mishra

Jul 09, 202511:09 AM

view8

view0

ब्रिटेन के पूर्व पीएम सुनक ने शुरू किया पार्ट टाइम जॉब 

  • सुनक ने गोल्डमैन सैश में बतौर एडवाइजर जॉइन किया

  • ग्राहकों को भू-राजनीतिक, आर्थिक मुद्दों पर देंगे सलाह

    नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अब गोल्डमैन सैक्स में सीनियर एडवाइजर के रूप में वापसी की है। जुलाई 2024 के आम चुनाव के बाद यह उनका पहला बड़ा कदम है। वह फर्म के नेतृत्व और ग्राहकों को भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सलाह देंगे। राजनीतिक हार के बाद सुनक की यह पहली बड़ी भूमिका है। दरअसल, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अब सांसद रहने के साथ-साथ नौकरी भी शुरू कर दी है। सुनक ने गोल्डमैन सैश में बतौर एडवाइजर जॉइन किया है। कंपनी ने कहा कि जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सुनक, वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर अपने नजरिये से बैंक के ग्राहकों को सलाह देने के लिए पार्ट टाइम जॉब करेंगे। वह यॉर्कशायर में रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन से कंजर्वेटिव सांसद रहते हुए कंपनी में काम करेंगे।

सुनक पहले रह चुके एनालिस्ट

सियासी पारी शुरू करने से पहले ऋषि सुनक ने 2000 के दशक की शुरुआत में बैंक में एनालिस्ट के तौर पर काम किया था। गोल्डमैन सैश के चेयरमैन और चीफ एग्जिक्यूटिव डेविड सोलोमन ने कहा कि वह कंपनी में ऋषि की वापसी से उत्साहित हैं। ग्राहकों को सलाह देने के साथ-साथ, सुनक दुनियाभर में हमारे लोगों के साथ समय बिताएंगे इससे कंपनी के लगातार सीखने और विकास करने के कल्चर को बढ़ावा मिलेगा।

ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सेवा

सुनक गोल्डमैन सैश के ग्राहकों को वैश्विक स्तर पर आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर सलाह देंगे। उनकी सलाह का दायरा मैक्रोइकोनॉमिक और जियोपॉलिटिकल सेनेरियो पर फोकस होगा, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार नीतियां और अंतरराष्ट्रीय संबंध शामिल हो सकते हैं। वह फर्म की लीडरशिप के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि ग्राहकों को बेहतर सर्विस पहुंचाई जा सके।

सैलरी करेंगे दान

सुनक अपने अनुभव, विशेष रूप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल से हासिल जानकारियों को शेयर करेंगे। सुनक की सैलरी रिचमंड प्रोजेक्ट को दान की जाएगी, जो एक चैरिटी है जिसकी स्थापना उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ मिलकर ब्रिटेन में सुधारवादी कामों के लिए की थी।

शर्तों का करना होगा पालन

सुनक को बैंक के लिए अन्य सरकारों के वेल्थ फंड को सलाह देने की इजाजत नहीं होगी, या उन ग्राहकों को सलाह देने की इजाजत नहीं होगी जिनके साथ उनका प्रधानमंत्री रहते हुए सीधा लेन-देन था। वह बैंक की ओर से ब्रिटेन सरकार से पैरवी भी नहीं कर सकते। अकोबा ने बताया कि सांसद बनने से पहले सुनक ने गोल्डमैन सैश सहित फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में 14 साल काम किया था। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत-फ्रांस महाडील: 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी, 3.25 लाख करोड़ का होगा रक्षा सौदा

भारत-फ्रांस महाडील: 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी, 3.25 लाख करोड़ का होगा रक्षा सौदा

भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस डील से भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 12, 20263:41 PM

बांग्लादेश: वोटिंग के लिए लगी कतार... ढाका के 13 बूथों पर तोड़फोड़

बांग्लादेश: वोटिंग के लिए लगी कतार... ढाका के 13 बूथों पर तोड़फोड़

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यह चुनाव शेख हसीना के हटने के बाद पहला आम चुनाव है। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

Loading...

Feb 12, 202610:10 AM

बांग्लादेश में हड़कंप: वोटिंग से पहले एक और हिंदू  साहूकार की हत्या

बांग्लादेश में हड़कंप: वोटिंग से पहले एक और हिंदू साहूकार की हत्या

बांग्लादेश में आज यानी गुरुवार होने वाले आम चुनाव से पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।

Loading...

Feb 12, 20269:41 AM

एपस्टीन फाइल्स पर संसद में हंगामा: राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप पुरी का करारा जवाब

एपस्टीन फाइल्स पर संसद में हंगामा: राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप पुरी का करारा जवाब

बजट सत्र 2026 में राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र कर हरदीप पुरी और अनिल अंबानी पर निशाना साधा। जानें हरदीप पुरी ने इन आरोपों पर क्या सफाई दी और 2009 की मुलाकात का क्या सच बताया।

Loading...

Feb 11, 20267:01 PM

संसद में  राहुल गांधी ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते पर सरकार को घेरा, रिजिजू का करारा पलटवार

संसद में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते पर सरकार को घेरा, रिजिजू का करारा पलटवार

लोकसभा में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सरकार को घेरते हुए किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। किरेन रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी देश को बेच नहीं सकता।

Loading...

Feb 11, 20263:50 PM