उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फर्जी इंटरनेशनल पुलिस स्टेशन और आईबी ऑफिस चलाने का मामला सामने आया है। इसका मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पूर्व ब्लॉक प्रमुख विभाष चंद है। वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम से संबंध रखता है। विभाष के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी कुछ घोटाले की जांच चल रही है।

मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस का पूर्व ब्लॉक प्रमुख विभाष चंद।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फर्जी इंटरनेशनल पुलिस स्टेशन और आईबी ऑफिस चलाने का मामला सामने आया है। इसका मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पूर्व ब्लॉक प्रमुख विभाष चंद है। वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम से संबंध रखता है। विभाष के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी कुछ घोटाले की जांच चल रही है। वह भागकर नोएडा आया और यहां अपने साथियों के साथ यह फर्जी ऑफिस खोला। बिभास चंद्र, उसका बेटा और अन्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 70 से कथित तौर पर एक फर्जी अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एवं अपराध जांच ब्यूरो चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वे सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से पैसे वसूलते थे।
आरोपी विभाष चंद और उसका बेटा पश्चिम बंगाल में लोगों को फर्जी नोटिस भेजकर उनसे पैसे वसूल करते थे। वे लोगों के जमीन विवाद सुलझाने और उनके काम करवाने का वादा करते थे। विभाष का बेटा अपनी गाड़ियों पर इंटरपोल का स्टीकर लगाकर लोगों को डराता था। नोएडा में भी वे इसी तरह का फर्जीवाड़ा चला रहे थे।
कोलकाता के एक अधिकारी ने बताया कि टीएमसी के पूर्व नेता बिभास चंद्र ने कोलकाता में भी इसी तरह के अपराध किए हैं। बिभास ने उत्तरी कोलकाता के बेलियाघाटा इलाके में सीआईटी रोड पर दो फ्लैट किराए पर लिए थे और वहां से एक दफ्तर संचालित करता था, जिस पर इंटरपोल, सामाजिक न्याय की जांच और पुलिस जैसे बोर्ड लगे थे।
अधिकारी ने कहा- शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार शख्स नीली बत्ती वाली एक गाड़ी में आता था, जो आमतौर पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों के साथ आईएएस या आईपीएस अधिकारियों के लिए होती है। यह आश्चर्यजनक है कि वह दो पुलिस थानों- बेलियाघाटा और नारकेलडांगा के बीच अपना कार्यालय चला रहा था।
बीरभूम जिले के नलहाटी के पूर्व तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भी शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी थे। सीबीआई ने पश्चिम बंगाल की जेल में बंद पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी माने जाने वाले अधिकारी से भर्ती मामले में 2023 में कई बार पूछताछ की थी। 2021 में, बिभास को तृणमूल कांग्रेस ने निकाल दिया था। बिभास चंद्र के पास बड़ी तादाद में संपत्तियां हैं, जिनमें नई दिल्ली और कोलकाता में आवास, साथ ही बीरभूम जिले के सूरी और हुगली जिले के कृष्णापुर में दो कॉलेज शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
West Bengal Falta Seat Election Result: पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 74 साल के इतिहास में पहली बार यहां बीजेपी जीती है, जबकि टीएमसी चौथे नंबर पर रही। जानिए पूरा समीकरण।
अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले ट्रेनी विमान में आई तकनीकी खराबी। पायलट ने सूझबूझ से हरदुआगंज के चंगेरी गांव में की इमरजेंसी लैंडिंग। पायलट और छात्र सुरक्षित, जानिए एडीएम सिटी अतुल गुप्ता ने क्या कहा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। 1 घंटे चली इस रणनीतिक बैठक में सुरक्षा, व्यापार पर चर्चा हुई और पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला।
केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) की जगह नया कानून 'VB-G RAM G' लागू करने के लिए ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं। जानिए क्या बदल जाएगा और यह कब से लागू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत 51,000 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र बांटे। जानिए कैसे ग्रीन एनर्जी और वैश्विक साझेदारियां भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही हैं।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की राजधानी और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को बेहतरीन साझीदार बताते हुए असीमित ईंधन देने का प्रस्ताव दिया है। जानें क्वाड बैठक और वेनेजुएला से तेल आयात के नए समीकरणों के बारे में।
पश्चिम बंगाल चुनाव में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर सुर्खियों में आए विक्रम साहू को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तरप्रेश में बीती रात भीषण हादसा हो गया। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात करीब दो मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 किमी पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।