सोना-चांदी का आज का भाव (22 जून 2025): 1 लाख के पार पहुंचा Gold-Silver, जानें अपने शहर का रेट यदि आप आज, रविवार 22 जून 2025 को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद होगा।

स्टार समाचार वेब
सोना-चांदी का आज का भाव (22 जून 2025): 1 लाख के पार पहुंचा Gold-Silver, जानें अपने शहर का रेट
यदि आप आज, रविवार 22 जून 2025 को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज सराफा बाजार में सोने और चांदी के दाम 1 लाख रुपये के पार ट्रेंड कर रहे हैं।
सराफा बाजार द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने का भाव 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। चांदी की बात करें तो, 1 किलो चांदी का रेट 1,10,000 रुपये से 1,20,000 रुपये के बीच चल रहा है।
18 कैरेट सोना:
दिल्ली: 75,690 रुपये
कोलकाता, मुंबई: 75,560 रुपये
इंदौर, भोपाल: 75,600 रुपये
चेन्नई: 76,000 रुपये
22 कैरेट सोना:
भोपाल, इंदौर: 92,400 रुपये
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली: 92,500 रुपये
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: 92,350 रुपये
24 कैरेट सोना:
भोपाल, इंदौर: 1,00,800 रुपये
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: 1,00,900 रुपये
हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु, मुंबई: 1,00,750 रुपये
चेन्नई: 1,00,750 रुपये
चांदी के ताजा दाम (प्रति 1 किलोग्राम):
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, भोपाल, इंदौर: 1,10,000 रुपये
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: 1,20,000 रुपये
सोने की शुद्धता कैसे जांचें?
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं।
24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध होता है (999 लिखा होता है)। इसके आभूषण नहीं बनते, केवल सिक्के मिलते हैं।
22 कैरेट गोल्ड: लगभग 91% शुद्ध होता है (916 लिखा होता है), इसमें 9% अन्य धातुएं (जैसे तांबा, चांदी, जिंक) मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं।
23 कैरेट: 958 लिखा होता है।
21 कैरेट: 875 लिखा होता है।
18 कैरेट: 750 लिखा होता है।
नोट: ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इनमें GST, TCS और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए कृपया अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।