×

सोने के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड... मध्यप्रदेश में अब 1,18,360 रुपए तोला     

सोने की कीमतों में उछाल देखी गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपए (प्रति 10 ग्राम) और 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपए (प्रति 10 ग्राम) की रेट पर बिक रहा है। चांदी में भी 1,000 रुपए की बढ़त हुई और यह 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी स्पॉट गोल्ड की कीमत 1 प्रतिशत बढ़कर 3,862.21 डॉलर प्रति औंस रही।

By: Arvind Mishra

Sep 30, 202512:48 PM

view14

view0

सोने के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड... मध्यप्रदेश में  अब 1,18,360 रुपए तोला     

सोने की कीमतों में उछाल देखी गई।

  • सोना आल टाइम हाई पर, 1449 रुपए हुआ महंगा

  • जनवरी-2025 से अब तक दाम 41,000 रु. बढ़े

  • चांदी की कीमत रिकॉर्ड 1.45 लाख प्रति किलो हुई

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

त्योहारी सीजन और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1,400 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपए तोला हो गया। जो अपने आप में रिकॉर्ड है। दरअसल, सोने-चांदी के दाम मंगलवार को अपने नए आल टाइम हाई पर पहुंच गए। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,449 रुपए बढ़कर 1,16,903 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,15,454 रुपए पर था। वहीं, चांदी भी 673 रुपए बढ़कर 1,45,060 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,44,387 रुपए पर थी।

नौ माह में 41,000 रुपए हुआ महंगा

जनवरी-2025 से अब तक यानी नौ महीने में सोने की कीमत करीब 40,741 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,16,903 रुपए हो गया है। वहीं चांदी का भाव भी इस दौरान 59,043 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,45,060 रुपए प्रति किलो हो गई है।

1.55 लाख रुपए तोला तक जाएगा सोना

दावा किया जा रहा है कि बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर    24 कैरेट    

दिल्ली    1,18,460

मुंबई    1,18,310

कोलकाता    1,18,310    

चेन्नई    1,18,480

जयपुर    1,18,460

भोपाल    1,18,360    

पटना    1,18,360

लखनऊ    1,18,460    

रायपुर    1,18,310    

अहमदाबाद    1,18,360

नोट- उक्त राशि प्रति तोला

कैरेट के हिसाब से कीमत

कैरेट    भाव (रुपए)

24    1,16,903

22    1,07,083

18    87,677

14    68,388

COMMENTS (0)

RELATED POST

कर्नाटक से रीवा आएगा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, किंग कोबरा बनेगा मुकुंदपुर चिड़ियाघर की नई पहचान

कर्नाटक से रीवा आएगा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, किंग कोबरा बनेगा मुकुंदपुर चिड़ियाघर की नई पहचान

रीवा के मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर में जल्द ही दुनिया का सबसे जहरीला और खतरनाक सांप किंग कोबरा लाया जाएगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति मिल चुकी है। मौसम अनुकूल होते ही कर्नाटक से इसे लाने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद रेप्टाइल्स बाड़े का शुभारंभ किया जाएगा।

Loading...

Dec 28, 20253:28 PM

साल पूरा होने से पहले ही संजय गांधी अस्पताल में मौतों का आंकड़ा 1 हजार पार, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने बढ़ाई विंध्य की चिंता

साल पूरा होने से पहले ही संजय गांधी अस्पताल में मौतों का आंकड़ा 1 हजार पार, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने बढ़ाई विंध्य की चिंता

रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के बीच पोस्टमार्टम के आंकड़े डराने लगे हैं। साल खत्म होने से पहले ही 1063 पीएम हो चुके हैं। डॉक्टरों की कमी, प्राइवेट प्रैक्टिस, नाइट राउंड का अभाव और लगातार रेफरल ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है।

Loading...

Dec 28, 20253:25 PM

रीवा के बीच बाजार में बेलगाम दौड़ी कार, एक कार और तीन बाइकों को रौंदा: CCTV में कैद हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल

रीवा के बीच बाजार में बेलगाम दौड़ी कार, एक कार और तीन बाइकों को रौंदा: CCTV में कैद हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल

रीवा शहर के साईं मंदिर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि एक कार और तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Loading...

Dec 28, 20253:21 PM

रीवा में ट्रैफिक सिग्नल बना मज़ाक, 80 फीसदी वाहन चालक नियम तोड़ने को बेपरवाह: ऑनलाइन चालानी व्यवस्था ठप, हादसों का खतरा बरकरार

रीवा में ट्रैफिक सिग्नल बना मज़ाक, 80 फीसदी वाहन चालक नियम तोड़ने को बेपरवाह: ऑनलाइन चालानी व्यवस्था ठप, हादसों का खतरा बरकरार

रीवा शहर में ट्रैफिक सिग्नलों की अनदेखी आम बात हो गई है। ढेकहा, सिरमौर, मार्तण्ड और कॉलेज चौराहे पर लगे सिग्नलों को करीब 80 प्रतिशत वाहन चालक जंप कर रहे हैं। ऑनलाइन चालानी कार्रवाई बंद होने से ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Loading...

Dec 28, 20253:18 PM

सीधी के आदिवासी छात्रावास बदहाली के शिकार, सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति: फर्जी उपस्थिति और बंदरबांट के आरोपों ने खोली ट्रायबल विभाग की पोल

सीधी के आदिवासी छात्रावास बदहाली के शिकार, सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति: फर्जी उपस्थिति और बंदरबांट के आरोपों ने खोली ट्रायबल विभाग की पोल

आदिवासी बाहुल्य सीधी जिले में संचालित 114 छात्रावासों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बिजली, पानी, भोजन और बिस्तर जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के बीच फर्जी छात्र संख्या दिखाकर राशि हड़पने और अधीक्षक–अधिकारियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

Loading...

Dec 28, 20253:12 PM