रीवा शहर में ट्रैफिक सिग्नलों की अनदेखी आम बात हो गई है। ढेकहा, सिरमौर, मार्तण्ड और कॉलेज चौराहे पर लगे सिग्नलों को करीब 80 प्रतिशत वाहन चालक जंप कर रहे हैं। ऑनलाइन चालानी कार्रवाई बंद होने से ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये ट्रैफिक पुलिस ने महानगरों की तर्ज पर आॅन लाइन चालानी कार्रवाई शुरू किया था, लेकिन यह कवायद कुछ ही दिन तक चली। अब यह व्यवस्था केवल अधिकारियों के दावों तक सीमित रह गई है। आलम यह है कि शहर में लगे ट्रैफिक सिग्नल का पालन नहीं हो रहा है। करीब 80 प्रतिशत वाहन चालक इसे जंप कर रहे हैं। ऐसे में हर दम एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है।
उल्लेखनीय है कि शहर के चार चौराहों में ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है। इसमें ढेकहा, मार्तण्ड तिराहा, कॉलेज चौराहा और सिरमौर चौराहा शामिल हैं। यह सिग्नल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये लगाये गये हैं।
यहां पर सीसीटीव्ही कैमरे भी लगाये गये हैं, जिसकी मदद से यातायात व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इसका सर्वर रूम पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित किया गया है। कुछ माह पूर्व इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम को दरकिनार कर वाहन चलाने वालों पर आॅन लाइन चालानी कार्रवाई भी शुरू की गई थी। ट्रैफिक पुलिस ने इसका काफी प्रचार-प्रसार भी किया था। कुछ दिन तक व्यवस्था ठीक रही, लेकिन अब फिर से शहर का यातायात पुराने ढर्रे पर लौट आया है। आॅन लाइन चालानी कार्रवाई बंद हो गई। वाहन चालकों में इसका खौफ समाप्त हो गया। मसलन अब ज्यादातर वाहन चालक ट्रैफिक सिग्नल को जंप कर रहे हैं। रेड, ग्रीन और यलो लाइन का पालन नहीं हो रहा है। किसी भी चौराहों में यह अव्यवस्था देखी जा सकती है। ऐसे में हर वक्त एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है।
ट्रैफिक पुलिस नहीं देती ध्यान
शहर के ढेकहा और सिरमौर चौराहा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती है। इनकी जबावदारी होती है कि यह वाहन चालकों को नियम का पालन करायें और उलंघन करने पर कार्रवाई करें। लेकिन यहां तैनात पुलिसकर्मी आराम फर्माते खड़े रहते हैं। जब कोई अधिकारी गुजरता है तो हरकत करते नजर आते हैं। यही वजह है कि वाहन चालक भी अपने मनमुताबिक सड़कों पर चलते हैं और सिग्नल को जंप करते हैं।
लेफ्ट साइड को भी नहीं छोड़ते
खास बात यह है कि वाहन चालक लेफ्ट साइड को भी नहीं छोड़ते हैं। यहां भी कब्जा जमाये खड़े रहते हैं या फिर इसी लाइन से सीधा गुजर जाते हैं। ऐसे में लेफ्ट की तरफ जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से कई बार वाहनों में टक्कर हो जाती है और विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है।
हम लोगों ने आॅन लाइन चालानी कार्रवाई करने की कवायद शुरू की थी। लेकिन कई बार व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर में दिये गये पते दूसरे के निकलते हैं ऐसे में चालान जमा नहीं हो पा रहे थे। इसके लिये आईटीएमएस सिस्टम होना आवश्यक है, लेकिन यह रीवा शहर में अभी है नहीं। इस वजह से इसे प्रभावी रूप से लागू नहीं कर पाये।
- अनीमा शर्मा, थाना प्रभारी, यातायात रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।