इंदौर के क्षिप्रा में आयोजित 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने फिजूलखर्ची रोकने और सामूहिक विवाह अपनाने का संदेश दिया

इंदौर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के क्षिप्रा में आयोजित 'श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा सह 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह' में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव-विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सामूहिक विवाह को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एक सशक्त हथियार और समरसता का वाहक बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में वर्णित 16 संस्कारों में 'पाणिग्रहण संस्कार' का अत्यंत विशेष महत्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यही संस्कार परिवार की परंपरा और निरंतरता का आधार है। संतों के सानिध्य में इतने बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन होना समाज के लिए सौभाग्य और आनंद का विषय है।
मुख्यमंत्री ने समाज को फिजूलखर्ची और दिखावे से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, "विवाह और मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में होने वाली व्यर्थ की खर्च को रोककर हमें वह राशि अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार की बेहतरी पर लगानी चाहिए।" डॉ. यादव ने स्वयं का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने अपने डॉक्टर बेटे का विवाह भी सामूहिक विवाह समारोह में ही संपन्न कराया था, जो ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव को मिटाने की दिशा में एक व्यक्तिगत प्रयास था।
डॉ. यादव ने ईश्वर से सभी 251 जोड़ों के लिए वैभव, यश, कीर्ति और आनंद की प्रार्थना की। उन्होंने नव-विवाहितों से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता की सेवा को प्राथमिकता दें और समाज कल्याण में अपना सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम में प्रख्यात कथा वाचक उत्तम स्वामी जी ने भी मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया का अपने परिवार से ऐसे उदाहरण पेश करना समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है।इस भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक हेमंत खंडेलवाल, श्री हितानंद शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में वर-वधू पक्ष के परिजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस मंच से राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जनता को प्रेरित किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।