रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के बीच पोस्टमार्टम के आंकड़े डराने लगे हैं। साल खत्म होने से पहले ही 1063 पीएम हो चुके हैं। डॉक्टरों की कमी, प्राइवेट प्रैक्टिस, नाइट राउंड का अभाव और लगातार रेफरल ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। मौत के आंकड़े डराने वाले हैं। अभी साल खत्म भी नहीं हुआ और मरने वालों का 1 हजार का आंकड़ा पार हो गया। यह आंकड़ा एसजीएमएच में हुए पीएम का है। इसमें अधिकांश एक्सीडेंट में मरने वाले हैं। सामान्य बीमारियों से मरने वालों की कोई सीमा ही नहीं है।
विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल इस समय बदहाली की मार झेल रहा है। यहां आए दिन कोई न कोई बवाल होता ही रहता है। मरीजों की मौत यहां आम हो गई है। यहां सामान्य बीमारियों का भी इलाज मुश्किल हो गया है। लगातार मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। साल खत्म होने जा रहा है। इस एक साल में संजय गांधी अस्पताल में पीएम ने भी 1 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक है। इसमें हालांकि दो दिन एमरजेंसी के डॉक्टरों के पीएम की संख्या जुड़ी नहीं है। यदि उनके भी आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो यह आंकड़ा 1500 से भी पार निकल जाएगा। इन पोस्टमार्टम के आंकड़ों से ही स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक तरफ तो डीन श्याम शाह मेडिकल कॉलेज सब कुछ बढ़ियां होने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यह आंकड़े उनके दावों की भी पोल खोल रहे हैं।
गायनी विभाग की हालत सबने देखी
संजय गांधी अस्पताल के गायनी विभाग की हालत किसी से छुपी नहीं है। यहां अब कहने को नाम मात्र के चिकित्सक ही बचे हैं। आपसी लड़ाई के कारण कई चिकित्सक नौकरी छोड़ चुके हैं। आए दिन उपचार में लापरवाही के कारण मरीजों की जान तक जा रही है। ओटी में आग तक लग गई थी। नवजात को ओटी में ही छोड़ दिया गया था। गायनी विभाग की हालत भी अब नाजुक हो चली है।
प्राइवेट प्रैक्टिस बनी सबसे बड़ी समस्या
संजय गांधी अस्पताल के अधिकांश चिकित्सकों ने अपना खुद का निजी अस्पताल खोल लिया है। इसके कारण पूरा समय अस्पताल को नहीं देते। रात में कोई भी सीनियर डॉक्टर राउंड पर नहीं आता। यहां तक की गहन चिकित्सा इकाई भी पीजी छात्रों के भरोसे ही चलती है। सभी सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगती तो है लेकिन राउंड पर कोई नहीं आता। इसी लापरवाही के कारण अस्पताल में मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
एयरलिफ्ट के मामले में भी रीवा टॉप पर
रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी हैं। विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय है। इसके बाद भी यहां से मरीजों के रेफर का सिलसिला नहीं थम रहा। यहां पर्याप्त और एक्सपर्ट चिकित्सक हैं। फिर भी एयरलिफ्ट के मामले में रीवा प्रदेश में टॉप पर है। सामान्य बीमारियां का इलाज भी यहां मुश्किल हो गया है।
रात में नहीं रहते डॉक्टर, राउंड भी नहीं करते
सबसे बुरी हालत मेडिसिन विभाग की है। यहां आकस्मिक गहन चिकित्सा इकाई बनी हुई है। यहां सीरियस मरीजों को रखा जाता है। यहां सबसे अधिक मरीज दम तोड़ते हैं। हर दिन दो से चार मरीजों की मौत होती है। एसपीडब्लू विभाग ही पीजी छात्रों के भरोसे चल रहा है। सीनियर डॉक्टरों की नाइट ड्यूटी लगाई तो जाती है लेकिन कोई भी नहीं आता। रोस्टर बना हुआ है। इसके बाद भी डॉक्टरों पर कोई कंट्रोल नहीं है।
साल भर में पीएम पर एक नजर
महीना पीएम संख्या
योग 1063

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।