
पुलिस बोली-दो दिन पहले आया केयरटेकर गायब
लूट के बाद घर में आग लगाने की कोशिश की गई
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित सूरजनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 1982 बैच के रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल (70) की उनके ही घर में धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से घर में दो दिन पहले काम पर रखा गया केयरटेकर वरुण कुमार रहस्यमयी परिस्थितियों में फरार है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने लूट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए पूरे घर को ब्लास्ट से उड़ाने की साजिश भी रची थी।

सुबह 5:30 बजे वारदात का खुलासा
राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित आवास पर रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा अमेरिका में रहता है। घटना का खुलासा बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। जब अग्रवाल की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठीं, तो उन्होंने देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने अपने दूसरे नौकर राजन थापा को फोन कर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद जब वे पति के कमरे में गईं, तो फर्श पर राकेश अग्रवाल का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उनके गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे।
ताले टूटे, गैस सिलेंडर का पाइप निकाला
शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद घर में रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर तलाशी ली। हालांकि, पत्नी के अनुसार घर में कोई बहुत कीमती ज्वेलरी नहीं रखी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ने हत्या और लूट के बाद वारदात को हादसे का रूप देने या सबूत मिटाने की खौफनाक साजिश रची थी। उसने रसोईघर के एलपीजी सिलेंडर का पाइप निकाल दिया था, जिससे पूरे घर में एलपीजी गैस भर गई थी। घर में आग लगाने की कोशिश के भी स्पष्ट संकेत मिले हैं।
पंजाब की एजेंसी से आया था केयरटेकर
पुलिस की प्राथमिक जांच में शक की पूरी सुई हाल ही में रखे गए केयरटेकर वरुण कुमार पर टिकी है। वरुण को 28 सितंबर को ही पंजाब की एक एजेंसी के जरिए नौकरी पर रखा गया था। वारदात के बाद से वरुण लापता है और उसका कोई भी सामान घर में नहीं मिला है, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह योजनाबद्ध तरीके से भागा है।
अधिकारी और एफएसएल टीम कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजय कुमार समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घटनास्थल को सील कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपी वरुण कुमार की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश तेज कर दी गई है।

मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के मुकुट में एक और वैश्विक नीलम सज गया है। प्रदेश के चार और अद्भुत ऐतिहासिक स्थलों धार की ऐतिहासिक बाघ गुफाएं, रातापानी का गिन्नौरगढ़ किला, मुरैना का बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह और विदिशा की गुप्तकालीन उदयगिरि गुफाएं, को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव (अस्थायी) सूची में शामिल कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से 3 फीट हिस्सा और दुकानें हटाने का फैसला हुआ है।
रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह