आदिवासी बाहुल्य सीधी जिले में संचालित 114 छात्रावासों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बिजली, पानी, भोजन और बिस्तर जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के बीच फर्जी छात्र संख्या दिखाकर राशि हड़पने और अधीक्षक–अधिकारियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है इस कारण से यहां भारी संख्या में आदिवासी छात्रावास जिले भर में अलग से बनाए गए हैं। पर जिले में ट्रायवल के छात्रावासों की हालत कभी ठीक नहीं रही है। यहां पर संचालित एक सैकड़ा से अधिक छात्रावासों में छात्र-छात्राएं सुविधा संसाधन के लिए तरसते रहे हैं। कहने को तो पूरे जिले में लगभग 114 छात्रावास चल रहे हैं किन्तु सुविधा संसाधनों के नाम पर इन हॉस्टलों में छात्र-छात्राओं को ठगा जाता है। सीधी ब्लाक के अलावा रामपुर नैकिन, कुसमी, मझौली व सिहावल में चल रहे बालक-बालिका छात्रावासों में सुविधाओं का अभाव है। सूत्रों की मानें तो छात्रावासों में फर्जी छात्र संख्या दर्ज कर राशि हड़पने का सिलसिला अभी भी चल रहा है। इस पूरे खेल में छात्रावासों के अधीक्षकों के अलावा ट्रायवल विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। कई बार छात्रावासों से जुड़ी शिकायतें भी हुई हैं किन्तु ठोस कार्यवाही न होने से नतीजा सिफर रहा है। दरअसल छात्र-छात्राओं को खाने-पीने की सुविधा के साथ अन्य संसाधन जुटाने के लिए जो राशि शासन से मुहैया कराई जाती है उसमें बंदरबांट चल रहा है। गौरतलब है कि जिले में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास की सुविधा मुहैया कराई गई है। एक जानकारी के मुताबिक पूरे जिले में इस प्रकार के कुल 114 छात्रावास संचालित हैं। जहां सुविधा व संसाधन मुहैया कराने के वजाय ट्रायवल विभाग के अधिकारी व छात्रावास के अधीक्षक अपनी जेब भरने में लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि शासन से जो राशि इन छात्रावासों में छात्रों की सुविधा व संसाधन के लिए आती है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।
अधीक्षक बनने लगती है बोली
ट्रायवल विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास में अधीक्षक बनने के लिए बोली लगती है। विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बालिका व बालक छात्रावासों में कुल 114 अधीक्षक कार्यरत हैं। इनमें से अधिकांश अधीक्षक विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर जमकर आर्थिक अनियमितताओं में लिप्त हैं। अधीक्षक बनने के लिए स्कूल के शिक्षक पहले विभाग का चक्कर लगाते हैं उसके बाद अधिकारियों से सांठगांठ कर छात्रावास अधीक्षक बन जाते हैं।
फर्जी उपस्थिति का खेल
जिले के अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रावासों में फर्जी तौर पर छात्रों की उपस्थिति दर्शाकर राशि में बंदरबांट किया जा रहा है। यह खेल जिले में संचालित अधिकांश छात्रावासों में चल रहा है। एक जानकारी के मुताबिक कुसमी विकासखंड में कुल 33 हॉस्टल संचालित हैं। इनके अलावा मझौली में 16, सिहावल में 10, रामपुर नैकिन में 18 व सर्वाधिक सीधी ब्लाक में 36 हॉस्टल चल रहे हैं। बताया गया है कि रजिस्टर में छात्रों की रोजाना शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्शाकर शासकीय राशि के हड़पने का खेल जोरों से चल रहा है।
प्रभारी सहायक आयुक्त की कार्य प्रणाली पर सवाल
मामले में जानकारी सामने आई कि आदिवासी विभाग में सहायक आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नई सरकार के गठन के बाद उम्मीद की जा रही है कि इस पर रोक लग सकती है। देखा जाय तो हर जगह सहायक आयुक्त की मनमर्जी के कारण अधीक्षकों द्वारा अंधेरगर्दी एवं छात्रों के हक पर भी डाका डालकर कमीशन खोरी की जा रही है। उनके हक में आने वाली भोजन में भी कटौती करने का सिलसिला लगभग कई छात्रावासों में सुनने को मिल रहा है।
छात्रावासों में बिजली, पानी का संकट
जिले में संचालित अधिकांश छात्रावासों में बिजली, पानी का संकट है। इस संबंध में कई बार छात्रों ने जिला प्रशासन से शिकायत भी की किन्तु कोई नतीजा नहीं निकला। बताया गया है कि बिजली, पानी के अलावा छात्रों के विस्तरों की व्यवस्था में भी कोई सुधार नहीं है। इनके नाम पर जो बजट आता है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। सूत्रों की मानें तो निरीक्षण के दौरान कई बार छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाएं सामने आई हैं किन्तु कार्यवाही न होने से हॉस्टल सुविधा विहीन चल रहे हैं।
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह