मेक्सिको के सोनारा राज्य में भीषण आग ने त्योहारी खुशी को मातम में बदल दिया, जब हर्मोसिलो शहर के एक डिस्काउंट स्टोर में लगी आग से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली की भाजपा सरकार के खजाने में खूब धनवर्षा हो रही है। इस उपलब्धि से रेखा सरकार गदगद नजर आ रही है। हालांकि वहीं विपक्ष के नेता सरकार के बढ़े राजस्व पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, इस त्योहारी सीजन देश की राजधानी दिल्ली में लोगों ने जमकर शराब पी है। जिससे दिल्ली सरकार को टैक्स के रूप में करोड़ो रुपए की कमाई हुई।
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) और राजस्थान के जयपुर के बीच विशेष ट्रेन सेवा शुरू कर दी है। जयपुर से महू के लिए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन आज शनिवार, 18 अक्टूबर से किया गया है। यह 'जयपुर-महू-जयपुर स्पेशल' दोनों दिशाओं में कुल तीन-तीन फेरों में चलेगी, जिससे एमपी और राजस्थान के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी और बड़ी राहत मिलेगी।
त्योहारी सीजन और दिवाली पर लोग सोना खरीदने को शुभ मानते है। ऐसे में सोने की लगातार बढ़ रही कीमतों से यह आम भारतीयों की पहुंच से दूर होती जा रही है। 24 कैरेट गोल्ड को निवेश के लिए बेहतर माना जाता है। दरअसल, बुधवार को सोने के दाम में तेजी और चांदी में गिरावट रही।
सोने की कीमतों में उछाल देखी गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपए (प्रति 10 ग्राम) और 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपए (प्रति 10 ग्राम) की रेट पर बिक रहा है। चांदी में भी 1,000 रुपए की बढ़त हुई और यह 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी स्पॉट गोल्ड की कीमत 1 प्रतिशत बढ़कर 3,862.21 डॉलर प्रति औंस रही।

















