सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।

चांदी एक झटके में 1.83 लाख रुपए किलो पर आई
सोना 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बना
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं। एक ओर जहां चांदी की कीमत एक झटके में गिरकर 2.36 लाख रुपए प्रति किलो के लेवल पर आ गई, तो वहीं सोने का भाव भी टूटा। हालांकि ये अभी भी 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है। सबसे पहले बात करते हैं सोने की कीमत में आए चेंज के बारे में, तो एमसीएक्स पर एक्सपायरी वाला वायदा सोना का भाव कारोबार ओपन होने के साथ ही फिसलकर 1,52,225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बीते शुक्रवार को ये 1,52,767 रुपये पर क्लोज हुआ था। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड झटके में 542 रुपए सस्ता हो गया।
छह दिन में 4000 रुपए सस्ता सोना
बीते सप्ताह वायदा कारोबार में सोने की कीमत में तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी और इस कीमती पीली धातु के टूटने का सिलसिला इस सप्ताह की शुरूआत में जारी है। बीते 28 अगस्त को इस एक्सपायरी का सोने की कीमत 1,56,281 रुपए पर बंद हुई थी और तब से अब तक छह कारोबारी दिनों में इसका भाव 4,056 रुपए कम हो गया है।
चांदी की कीमत में तेज गिरावट
न सिर्फ सोना का भाव, बल्कि एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही सोमवार को चांदी की वायदा कीमत में भी अचानक तेज गिरावट देखने को मिली है। मैक्स सिलवर रेट ओपनिंग के साथ ही फिसलकर 2,36,423 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि इसने बीते शुक्रवार को 2,37,658 रुपए पर क्लोजिंग की थी। इस हिसाब से देखें तो 1 चांदी 1235 रुपए टूट गई।
अपने हाई से अब इतना सस्ती चांदी
चांदी के भाव में आई इस ताजा गिरावट के बाद अब चांदी की कीमत अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा कम हो गई है। इस साल जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में चांदी की वायदा कीमत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंची थी और यहां से अब ये कीमती धातु 1,83,625 रुपए प्रति किलो सस्ती मिल रही है।

सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। ग्लोबल मार्केट, FII-DII डेटा और बॉन्ड मार्केट से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
2 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना फिसलकर 149,904 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जानिए दिल्ली समेत देशभर के ताजा सराफा बाजार के दाम।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए। जानिए आज के बाजार के आंकड़े और पूरी स्थिति।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह