भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी ने शुक्रवार-शनिवर की दरमियानी रात इतिहास रच दिया। दरअसल, नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में वह पहले स्थान पर रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने वेबर से पिछला हिसाब भी चुकता कर लिया।
By: Arvind Mishra
Jun 21, 2025just now
नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी ने शुक्रवार-शनिवर की दरमियानी रात इतिहास रच दिया। दरअसल, नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में वह पहले स्थान पर रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने वेबर से पिछला हिसाब भी चुकता कर लिया। पिछले 2 टूर्नामेंट में वेबर ने नीरज को मात दी थी। नीरज का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन वह यहां 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके। नीरज ने इसी साल मई में 90 मीटर का आंकड़ा पहली बार छुआ था। अब नीरज जुलाई में एनसी क्लासिक जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे। गोल्डन ब्वॉय नीरज ने पहले राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो कर खिताब जीत लिया। वह पहले प्रयास में ही सबसे आगे निकल गए। नीरज का दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का था। इसके बाद उनके अगले तीन अटैम्प्ट फाउल रहे। आखिरी प्रयास में नीरज ने 82.89 मीटर का थ्रो किया। डायमंड लीग प्रतियोगिता में 90 मीटर क्लब के पांच प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था।
जूलियन वेबर वेबर ने अपने पहले थ्रो में 87.88 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ब्राजील के लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने तीसरे राउंड में 86.62 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चोपड़ा ने 16 मई को दोहा में डायमंड लीग के दौरान 90.23 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था।
पहला प्रयास 88.16 मीटर
दूसरा प्रयास 85.10 मीटर
तीसरा प्रयास फाउल
चौथा प्रयास फाउल
पांचवां प्रयास फाउल
छठा प्रयास 82.89 मीटर
जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा ने 86.62 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे नंबर पर रहे। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट ने 81.66 मीटर थ्रो किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 80.29 मीटर थ्रो के साथ 5वें पायदान पर रहे। केन्या के जूलियस येगो ने 80.26 मीटर थ्रो किया।
नीरज चोपड़ा 88.16 मीटर
जूलियन वेबर 87.88 मीटर
लुईज मौरिशियो डा सिल्वा 86.62 मीटर
केशोर्न वाल्कॉट 81.66 मीटर
एंडरसन पीटर्स 80.29 मीटर
जूलियस येगो 80.26 मीटर
एड्रियन मडार्रे 76.66 मीटर
रेमी रूजेटे 70.37 मीटर