×

शुभ उड़ान.... अंतरिक्ष के दरवाज़े पर: एक्सिओम-4 मिशन कल होगा लॉन्च!

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम-4 की नई तारीख आ गई है। अब यह मिशन 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे अंतरिक्ष की ओर रवाना होगा।

By: Arvind Mishra

Jun 24, 20259:53 AM

view1

view0

शुभ उड़ान.... अंतरिक्ष के दरवाज़े पर: एक्सिओम-4 मिशन कल होगा लॉन्च!

  • छह बार आईं रुकावटों के बाद अंतरिक्ष में उड़ान को तैयार

  • शुभांशु दोपहर 12.01 बजे अंतरिक्ष की ओर होंगे रवाना

  • 26 को शाम 4.30 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचेगा

भोपाल। स्टार समाचार बेव

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम-4 की नई तारीख आ गई है। अब यह मिशन 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे अंतरिक्ष की ओर रवाना होगा। 26 जून को शाम 4.30 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचेगा। छह बार तकनीकी खामियों के कारण टलने के बाद अब लॉन्चिंग तय हुई है। मिशन में स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इस्तेमाल होगा। करीब 14 दिन तक अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर रहकर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। इस मिशन में भारत के साथ हंगरी और पोलैंड भी शामिल हैं। खास बात यह है कि यह मिशन तीनों देशों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। भारत के लिए यह मिशन इसलिए अहम है क्योंकि लंबे समय बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाएगा।

लॉन्चिंग केनेडी स्पेस सेंटर से होगी

एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से होगी। नासा ने बताया कि यह मिशन बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 12:01 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इससे पहले इस मिशन की लॉन्चिंग कई बार टाली जा चुकी है। पहले यह मिशन 29 मई को लॉन्च होना था लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे टाल दिया गया। 

बतौर पायलट शामिल होंगे शुभांशु

मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बतौर पायलट शामिल होंगे। उनके साथ इस मिशन में हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्नेव्स्की मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में हिस्सा लेंगे। पूरी टीम का नेतृत्व अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन कर रही हैं। पैगी व्हिटसन नासा की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

कब और किस लिए टला मिशन

इस मिशन को लेकर तैयारियां पिछले महीने से जारी हैं। लेकिन तकनीकी खामियों के कारण इसकी लॉन्चिंग टलती रही। 29 मई के बाद इसे 8, 10 और 11 जून को लॉन्च करने की तैयारी थी लेकिन स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में ईंधन रिसाव और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी हिस्से में लीकेज की वजह से मिशन को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद इसे 19 जून और फिर 22 जून को लॉन्च करने की योजना बनी लेकिन नासा ने आईएसएस में सुधार कार्य के बाद सिस्टम की जांच करने के लिए मिशन को आगे बढ़ा दिया।

चार दशक बाद पहला मानव अंतरिक्ष मिशन

मिशन को लेकर भारत में उत्साह का माहौल है। शुभांशु शुक्ला के इस उड़ान के साथ भारत एक बार फिर अंतरिक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। इससे पहले राकेश शर्मा भारतीय अंतरिक्ष यात्री के तौर पर दुनिया में नाम कमा चुके हैं। वहीं, हंगरी और पोलैंड के लिए यह 40 साल बाद पहला मानव अंतरिक्ष मिशन होगा। ऐसे में तीनों देशों के लिए यह मिशन ऐतिहासिक बनने वाला है।

अंतरिक्ष की राह होगी आसान

एक्सिओम-4 मिशन भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। इस मिशन से न केवल भारत, बल्कि हंगरी और पोलैंड की अंतरिक्ष यात्रा को नया आयाम मिलेगा। इसके साथ ही निजी कंपनियों की भूमिका भी अंतरिक्ष मिशनों में बढ़ती नजर आ रही है। अगर यह मिशन सफल रहता है तो आने वाले समय में भारत के अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भी अंतरिक्ष की राह आसान हो सकती है।

मिशन की खास बातें

एक्सिओम-4 मिशन की एक और खास बात यह है कि यह पूरी तरह से कमर्शियल मिशन है। इसमें यात्री स्पेसएक्स के नए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होंगे और फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। मिशन का कुल सफर करीब 14 दिन का होगा, जिसमें सभी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर विभिन्न प्रयोग और गतिविधियां करेंगे। नासा ने बताया कि लॉन्चिंग के 16 घंटे बाद यानी भारतीय समयानुसार 26 जून शाम 4:30 बजे ड्रैगन कैप्सूल आईएसएस से डॉक करेगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप

1

0

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना ने दिल दहला दिया था। इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने खूब विरोध प्रदर्शन किया था। इस घटना को अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए हैं कि एक बार फिर कोलकाता के एक शिक्षण संस्थान में छात्रा से दरिंदगी की घटना सामने आई है।

Loading...

Jun 27, 202545 minutes ago

त्रिभाषा पर उबाल...महाराष्ट्र में हिंदी के खिलाफ साथ आए ‘ठाकरे ब्रांड’

1

0

त्रिभाषा पर उबाल...महाराष्ट्र में हिंदी के खिलाफ साथ आए ‘ठाकरे ब्रांड’

लग-थलग पड़े चचेरे भाइयों के बीच सुलह का एक बड़ा संकेत मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) 5 जुलाई को मुंबई में एक संयुक्त मार्च निकालने जा रहे हैं।

Loading...

Jun 27, 20252 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी उछले...अमेरिकी शेयरों में तेजी के चलते बाजार में रही हरियाली

1

0

सेंसेक्स-निफ्टी उछले...अमेरिकी शेयरों में तेजी के चलते बाजार में रही हरियाली

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी हरियाली बरकरार रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 229.22 अंक चढ़कर 83,985.09 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 73.5 अंक चढ़कर 25,622.50 पर पहुंचा।

Loading...

Jun 27, 20253 hours ago

जैश का एक आतंकी ढेर, तीन को जवानों ने घेरा 

1

0

जैश का एक आतंकी ढेर, तीन को जवानों ने घेरा 

श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों वीरवार को मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं, बचे तीन आतंकियों की घेराबंदी कर रखी है।

Loading...

Jun 27, 20254 hours ago

चीन ने भरी हामी! छह साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर जताई खुशी

1

0

चीन ने भरी हामी! छह साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर जताई खुशी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने चीन के चिंगदाओं शहर पहुंचे। उन्होंने चीन के रक्षामंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ मुलाकात की। अहम बात यह है कि इस दौरान एक खास फैसले पर सहमति बनी।