'जल गंगा संवर्धन अभियान' के समापन समारोह में विधायक उमाकांत शर्मा ग्राम सेमलखेड़ी, तहसील सिरोंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, माताओं-बहनों, नागरिकों और युवाओं के साथ खंडवा से सीधा प्रसारित हो रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन को सुना, जिसने सभी को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

सिरोंज में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' का समापन: प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर बल
सिरोंज. स्टार समाचार वेब
'जल गंगा संवर्धन अभियान' के समापन समारोह में विधायक उमाकांत शर्मा ग्राम सेमलखेड़ी, तहसील सिरोंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, माताओं-बहनों, नागरिकों और युवाओं के साथ खंडवा से सीधा प्रसारित हो रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन को सुना, जिसने सभी को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में, राज्य में 30 मार्च से 30 जून तक जल स्त्रोतों के निर्माण और स्वच्छता का अभियान पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि 'डबल इंजन' सरकार 'मोदी और मोहन' सरकार प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए लगातार ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कार्य किए जा रहे हैं। इसमें जल स्त्रोतों, नदियों, कुओं, बावडि़यों आदि की स्वच्छता और संरक्षण शामिल है।
शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि नर्मदा मैया सहित नदी जोड़ो अभियान और सिंचाई व पेयजल सुविधाओं के विकास से भविष्य में मध्य प्रदेश एक विकसित राज्य बनेगा। उनका लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश सर्वाधिक सिंचित और शुद्ध पेयजल सुविधा प्रदान करने वाला प्रदेश बने, जो विकसित भारत के निर्माण में सहायक होगा।
सबको को महत्वूपर्ण भूमिका निभानी होगी
विधायक ने इस बात पर भी जोर दिया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जहां विगत तीन माह से मध्य प्रदेश सरकार ने प्रयास किए हैं, वहीं स्थानीय नदियों, नालों, वन भूमियों और राजस्व भूमियों में नदी-तालाबों और ताल-तलैयों के संरक्षण में जनता और जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
विधायक शर्मा ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उपेक्षा के कारण क्षेत्र में कीमती सागौन की लकड़ी और जंगलों की अवैध कटाई हुई, तथा जल स्त्रोतों और तालाबों की रक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, और यदि काम हुआ भी तो वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
विधायक ने अपने पूर्वजों के कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि वे जनता के हित के लिए कुएं, बावड़ी, ताल-तलैया, धर्मशालाओं का निर्माण करते थे और सड़क किनारे छायादार व फलदार वृक्ष लगाते थे। उन्होंने भारतीय सनातन ज्ञान परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल उपलब्ध कराना जहां धर्म और परोपकार के अनुरूप है, वहीं इससे समृद्धि भी आती है।
यह मौजूद रहे..
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाबसिंह पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत सिरोंज पुष्पा-हमीर सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष चितावर चरणसिंह राजपूत, जनपद सदस्य कलेक्टर सिंह यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामबाबू अहिरवार, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हमीरसिंह यादव, डॉ. संजीव माथुर, मण्डल महामंत्री श्री लाखनसिंह यादव, सरपंच ग्राम पंचायत सेमलखेड़ी श्री राधारमण कुर्मी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।