भोपाल में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य घोषित किया गया। जानें पुष्कर पीठ, 60 किन्नरों की घर वापसी और नई नियुक्तियों का पूरा विवरण

आ, जिसने सनातन धर्म के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। राजधानी में आयोजित 'किन्नर धर्म सम्मेलन' में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य घोषित हुईं।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
झीलों की नगरी और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महाशिवरात्रि पर ऐसा हुआ, जिसने सनातन धर्म के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। राजधानी में आयोजित 'किन्नर धर्म सम्मेलन' में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में घोषित कर उनका भव्य पट्टाभिषेक किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच, किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास की उपस्थिति में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। हिमांगी सखी अब राजस्थान स्थित पुष्कर पीठ की कमान संभालेंगी, जिसे देश की पहली 'किन्नर शंकराचार्य पीठ' के रूप में मान्यता दी गई है।
मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हिमांगी सखी 'मां वैष्णो किन्नर अखाड़ा' की प्रमुख हैं। वे न केवल एक आध्यात्मिक गुरु हैं, बल्कि दुनिया की पहली किन्नर भागवत कथा वाचक के रूप में भी विख्यात हैं। उनके इस पद पर आसीन होने से किन्नर समाज को धार्मिक और सामाजिक रूप से नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस सम्मेलन का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू 'घर वापसी' अभियान रहा। आयोजन के दौरान दावा किया गया कि विभिन्न परिस्थितियों के कारण इस्लाम या अन्य धर्म अपना चुके 60 किन्नरों ने पुनः हिंदू धर्म में वापसी की है। शुद्धिकरण की प्राचीन वैदिक प्रक्रियाओं के बाद इन सभी को सनातन धर्म में शामिल किया गया। आयोजकों के अनुसार, किन्नर समुदाय को मुख्यधारा और अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है।
किन्नर समुदाय के भीतर धार्मिक ढांचे को मजबूती देने के लिए सम्मेलन में कई अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। जगतगुरू काजल ठाकुर (भोपाल), तनीषा (राजस्थान), संजना (भोपाल), संचिता (महाराष्ट्र) और महामंडलेश्वर सरिता भार्गव, मंजू, पलपल, रानी ठाकुर, सागर को नियुक्त किया गया है।
यह सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित किया गया जब किन्नर समुदाय के भीतर गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। साथ ही, धर्म परिवर्तन के बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी थी। हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक और सामूहिक घर वापसी को इन विवादों के समाधान और समुदाय की एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।