चेन्नई के मैदान पर आज यानी मंगलवार को 19 साल के बल्लेबाज ने ऐसा गदर मचाया कि पूरी दुनिया दंग रह गई। दरअसल, कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में 110 रन ठोककर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया।

19 साल के बल्लेबाज ने ऐसा गदर मचाया कि पूरी दुनिया दंग रह गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चेन्नई के मैदान पर आज यानी मंगलवार को 19 साल के बल्लेबाज ने ऐसा गदर मचाया कि पूरी दुनिया दंग रह गई। दरअसल, कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में 110 रन ठोककर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया। 6 छक्के, 11 चौके और हर शॉट में बेखौफ अंदाज। ग्रुप डी के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 20 ओवरों में 173/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसकी बुनियाद सामरा की विस्फोटक पारी रही। वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। 19 साल 141 दिन में यह कमाल कर उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद (22 साल 127 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कप्तान के साथ 116 रनों की साझेदारी
सामरा ने कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। बाजवा 36 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सामरा ने रफ्तार नहीं रोकी। कीवी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ते हुए उन्होंने मैदान के हर कोने में रन बटोरे। सीधा खेलना, कवर के ऊपर से छक्के और मिडविकेट पर पिक-अप शॉट- उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिखा।
पहले संयम, फिर विस्फोट
युवराज सामरा की पारी दो हिस्सों में बंटी दिखी- पहले संयम, फिर विस्फोट। उन्होंने 36 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद गियर बदला और अगली 22 गेंदों में 50 रन ठोकते हुए सिर्फ 58 गेंदों में शतक जड़ दिया। यानी दूसरे फिफ्टी में उनकी रफ्तार कहीं ज्यादा घातक रही।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक
19 साल 141दिन – युवराज सामरा (कनाडा) vs NZ, चेन्नई, 2026*
22 साल 127 दिन – अहमद शहजाद (PAK) vs बांग्लादेश, मीरपुर, 2014
23 साल 156 दिन – सुरेश रैना (भारत) vs साउथ अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, 2010
25 साल 83 दिन – एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) vs श्रीलंका, चटगांव, 2014
25 साल 327 दिन – ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड) vs श्रीलंका, सिडनी, 2022


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।