आईपीएल-2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सीजन खत्म होने के बाद आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में भी अपना दबदबा कायम रखा। महज 15 साल के इस बल्लेबाज ने एक-दो नहीं, बल्कि पांच बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए ।

सूर्यवंशी आरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर
सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेस आफ द सीजन पुरस्कार
नए हेयर स्टाइल में दिखे व आईसीसी अध्यक्ष के साथ बैठे
अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब
आईपीएल-2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सीजन खत्म होने के बाद आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में भी अपना दबदबा कायम रखा। महज 15 साल के इस बल्लेबाज ने एक-दो नहीं, बल्कि पांच बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए और सीजन के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे। वैभव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। आरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिले। इन पुरस्कारों के जरिए उन्होंने कुल 45 लाख की इनामी राशि हासिल की, जबकि सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें एक कार (टाटा सियेरा) भी पुरस्कार स्वरूप मिली। वैभव फाइनल मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे थे। वह नए हेयर स्टाइल में दिखे और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के साथ बैठे दिखे थे।

| अवॉर्ड | राशि मिली | खिलाड़ी |
|---|---|---|
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख | वैभव सूर्यवंशी |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | कार | वैभव सूर्यवंशी |
| सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन | 10 लाख | वैभव सूर्यवंशी |
| ऑरेंज कैप | 10 लाख | वैभव सूर्यवंशी |
| मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 15 लाख | वैभव सूर्यवंशी |
हर जगह वैभव का जलवा
पूरे सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कहर बरपाया। उन्होंने 776 रन बनाकर आरेंज कैप अपने नाम की। यही नहीं, शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें सीजन का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी भी चुना गया। इसके अलावा उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिला। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव ने 237.3 के स्ट्राइक रेट के साथ सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का पुरस्कार जीता, जबकि पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के लगाकर सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का खिताब भी हासिल किया।
अवॉर्ड लेते समय दबाव में दिखे वैभव
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार मिलने के बाद वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा-इंटरव्यू देना उनके लिए बल्लेबाजी से ज्यादा मुश्किल काम है। वैभव ने कहा- अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने के कारण थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है। सर, मैं आजकल दूध भी नहीं पी रहा हूं। उनके इस जवाब ने वहां मौजूद दर्शकों और प्रस्तोताओं को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
फिटनेस पर रहेगा पूरा फोकस
वैभव ने कहा कि क्रिकेट में लगातार सफलता हासिल करने के लिए हर मैच में एक जैसी बल्लेबाजी नहीं की जा सकती और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। उन्होंने कहा, हर मैच को एक ही तरीके से नहीं खेला जा सकता। आपको हर मुकाबले के हिसाब से अपनी योजना बनानी पड़ती है। युवा बल्लेबाज ने यह भी स्वीकार किया कि आने वाले समय में फिटनेस उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक होगी। उन्होंने कहा-अगर मुझे चोटों से दूर रहना है तो अपनी फिटनेस पर काफी काम करना होगा।
टीम का माहौल बना ताकत
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भी दिया। उन्होंने कहा कि टीम के भीतर मिला समर्थन उनके आत्मविश्वास को लगातार बढ़ाता रहा। वैभव ने कहा-सभी लोग काफी सहयोग करते हैं। सीनियर खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े सभी लोग मेरा समर्थन करते हैं। टीम का माहौल बहुत अच्छा है।
यह भी पढ़िए...
आईपीएल: बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन
आईपीएल: रनों की बारिश करने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ा अवॉर्ड जीतने की दहलीज पर खड़े
आईपीएल: वैभव सूर्यवंशी का एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
आईपीएल-2026: सूर्यवंशी के वैभव का दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज इयान बिशॉप भी हो गए फैन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।