अंतत: सीएम से गुहार लगाने के बाद हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के दो दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस ने राज्य के पुलिस मुखिया समेत 14 अफसरों पर केस दर्ज कर ही लिया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईपीएस की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार को निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

आईपीएस कुमार के पीएम पर भी संशय बना हुआ है।
चंडीगढ़। स्टार समाचार वेब
अंतत: सीएम से गुहार लगाने के बाद हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के दो दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस ने राज्य के पुलिस मुखिया समेत 14 अफसरों पर केस दर्ज कर ही लिया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईपीएस की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार को निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का आश्वासन दिया है। दरअसल, हरियाणा के आईपीएस पूरन कुमार के आत्महत्या केस में राज्य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया सहित 14 अफसरों पर गुरुवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सुसाइड नोट को आधार बनाते हुए सेक्टर-11 थाने में 156 नंबर एफआईआर बीएनएस की धारा 108, 3(5) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(1) के तहत दर्ज की गई है। हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी केस में डीजीपी सहित 14 आईपीएस और आईएएस अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
शत्रुजीत कपूर डीजीपी हरियाणा, टीवी एसएन प्रसाद आईएएस, राजीव अरोड़ा पूर्व एसीएस, मनोज यादव पूर्व डीजीपी, पीके अग्रवाल पूर्व डीजीपी, संदीप खिरवार आईपीएस, अमिताभ ढिल्लो एडीजीपी, संजय कुमार एडीजीपी, कला रामचंद्रन आईपीएस, माटा रवि किरण एडीजीपी करनाल रेंज, सिबास कविराज आईपीएस, पंकज नैन आईजीपी, कुलविंदर सिंह आईजी मधुबन और नरेंद्र बिजारणिया एसपी रोहतक पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इस में केस में सबसे खास बात यह है कि गुरुवार तक पूरन कुमार के परिवार की ओर से 15 अफसरों पर आरोप लगाए गए थे, जिनमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का नाम भी शामिल था। लेकिन, अब जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें उनका नाम नहीं है।
एफआईआर पर आईएएस अमनीत पी. कुमार ने एतराज जताए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को आवेदन देकर कहा कि एफआईआर में आरोपी अफसरों के नाम अलग से कॉलम में नहीं लिखे गए हैं। एफआईआर को फिक्स फॉर्मेट में लिखा जाए। इसको लेकर उनकी चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर से नोकझोंक भी हो गई।
आईपीएस कुमार के पीएम पर भी संशय बना हुआ है। दलित संगठन भी डीजीपी और एसएसपी रोहतक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ ही हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में शामिल एससी वर्ग के आईपीएस-आईएएस और एचसीएस अफसर खुलकर पूरन कुमार के परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।