×

जेल में मुझे कुछ हुआ तो असीम मुनीर को ठहराया जाए जिम्मेदार : इमरान खान  

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है, तो इसके लिए सेना प्रमुख असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उनके और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है और सभी मूलभूत अधिकार छीन लिए गए हैं। खान ने कहा कि अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है और देशभर में विरोध प्रदर्शन का वक्त आ गया है।

By: Sandeep malviya

Jul 16, 202510:55 PM

view3

view0

जेल में मुझे कुछ हुआ तो असीम मुनीर को ठहराया जाए जिम्मेदार : इमरान खान  

लाहौर। पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि अगर जेल में उनके साथ कुछ होता है, तो इसके लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जाए। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उन पर कई मामले दर्ज हैं। 

बंद किया गया बुशरा बीबी की कोठरी में लगा टीवी

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पांच अगस्त से पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है। इसका मकसद शहबाज शरीफ सरकार और सेना पर दबाव बनाकर इमरान खान की रिहाई की मांग करना है। एक्स पर एक पोस्ट में इमरान खान ने लिखा कि हाल के दिनों में जेल में उनके साथ होने वाला व्यवहार और भी कठोर हो गया है। यही हाल उनकी पत्नी बुशरा बीबी का भी है। उनकी कोठरी में लगा टीवी भी बंद कर दिया गया है। हमारे सभी मूलभूत अधिकार (इंसानी और जेल के नियमों के तहत मिलने वाले) छीन लिए गए हैं।

'मेरे साथ कुछ हुआ, तो मुनीर को ठहराया जाए जिम्मेदार'

इमरान खान ने कहा कि उन्हें पूरी जानकारी है कि जेल में उनके साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह असीम मुनीर के आदेश पर एक कर्नल और जेल अधीक्षक की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा, मैं अपनी पार्टी को निर्देश देता हूं कि अगर जेल में मेरे साथ कुछ होता है, तो उसके लिए सीधे तौर पर असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जाए। 

'जुल्म और अत्याचार के आगे झुकने का सवाल ही नहीं'

इमरान खान ने कहा कि वह पूरी जिंदगी जेल में रहने को तैयार हैं, लेकिन जुल्म और अत्याचार के सामने झुकने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने देश की जनता से भी कहा कि वह किसी भी हाल में इस दमनकारी व्यवस्था के सामने न झुकें। उन्होंने कहा कि बातचीत का समय अब खत्म हो चुका है, अब देशभर में विरोध प्रदर्शन का समय है।
'मुझसे बेहतर हालात में हत्या के दोषी और आतंकवादी'
इमरान खान ने आरोप लगाया कि उनसे भी बेहतर हालात में तो हत्या के दोषी और आतंकवादी जेल में रखे जा रहे हैं। उन्होंने एक सैन्य अधिकारी का नाम लेकर कहा कि वह जेल में वीआईपी सुविधा पा रहा है, जबकि उन्हें लगातार अपमान और अत्याचार झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे उनके साथ कुछ भी हो, उन्होंने कभी अत्याचार के सामने सिर नहीं झुकाया और न ही झुकाएंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

गाजा की नाकाबंदी तोड़ने निकले कार्यकर्ताओं के काफिले पर ड्रोन हमला

2

0

गाजा की नाकाबंदी को चुनौती देने वाला समुद्री प्रयास एक बार फिर खतरे में है। हमले से यह साफ है कि गाजा तक सहायता पहुंचाने का रास्ता आसान नहीं है। इस्राइल ने सोमवार को कहा था, 'वो किसी भी जहाज को सक्रिय युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने या कानूनी नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की अनुमति नहीं देगा।'

Loading...

Sep 24, 2025just now

यूक्रेन के क्षेत्र ईयू की मदद से वापस लेने  ट्रंप के बयान को रूस ने किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूरोपीय संघ, नाटो और वित्तीय सहयोग से यूक्रेन अपने मूल सीमाओं तक वापस पहुंच सकता है। इस बयान को रूस ने खारिज कर दिया है।

Loading...

Sep 24, 2025just now

भारत पर अतिरिक्त टैरिफ पर बोले रुबियो- उम्मीद है हम इसे ठीक कर सकते हैं

5

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत पर रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए भारी शुल्क को ठीक करना चाहता है। भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। रुबियो ने यूरोप से भी रूस पर सख्त कदम उठाने की अपील की।

Loading...

Sep 23, 202515 hours ago

न्यूयॉर्क पुलिस ने रोकी फ्रांस के राष्ट्रपति की कार

3

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने के बाद आराम करने के लिए दूतावास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार को न्यूयॉर्क पुलिस ने रोक लिया। 

Loading...

Sep 23, 202515 hours ago

रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग कर रहे भारत-चीन : ट्रंप 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया। उन्होंने यहां एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने का श्रेय लिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की। 