गर्मी के मौसम में तो मेहंदी का इस्तेमाल आसान होता है लेकिन ठंड के मौसम में कुछ विशेष सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि सर्दी में बाल अधिक नाजुक हो जाते हैं और स्कैल्प ड्राई हो सकता है।

गर्मी के मौसम में तो मेहंदी का इस्तेमाल आसान होता है लेकिन ठंड के मौसम में कुछ विशेष सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि सर्दी में बाल अधिक नाजुक हो जाते हैं और स्कैल्प ड्राई हो सकता है। मेहंदी लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत अहम है। अगर आप हमारी बताई कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके मेहंदी अप्लाई करेंगे, तो सर्दियों में भी आपके बाल सुरक्षित रहेंगे और मेहंदी का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा।
बालों को अच्छी तरह कंडीशनर करें
मेहंदी अप्लाई करने के बाद बालों को कंडीशन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए मेहंदी अप्लाई करने के बाद अपने बालों में कंडीशनर अवश्य लगाएं। इसकी वजह से बालों का रूखापन काफी हदतक कम हो जाता है। कंडीशनर आपके बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।
बालों को सही समय दें
सर्दियों में मेहंदी सूखने में समय लग सकता है। इसलिए इसे एक घंटे में ही साफ नहीं करें। कम से कम दो से तीन घंटों के लिए अपने बालों में मेहंदी लगाकर छोड़ दें। जब ये पूरी तरह सूख जाएगी, तभी इसका रंग अच्छा आएगा।
बाल धोने के बाद लगाएं तेल
बालों की मेहंदी को अच्छी तरह धोकर उसमें तेल लगाएं। तेल लगाने से पहले उसे हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद उंगलियों की मदद से गुनगुने तेल को स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक पर सही से अप्लाई करें। इसकी वजह से आपके बालों को पोषण अवश्य मिलेगा।
समय अंतराल ध्यान रखें
सर्दी के मौसम में ज्यादा जल्दी-जल्दी मेहंदी बालों में कतई न लगाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो इसकी वजह से आपके बाल एक तो कमजोर होने लगेंगे और दूसरा इस कारण से बाल रूखे भी हो जाएंगे। इसलिए मेहंदी लगाने से पहले कुछ समय अंतराल अवश्य रखें।
गर्म जगह पर बैठें
सर्दी के मौसम में बालों में मेहंदी अप्लाई करने से पहले ये बात अच्छी तरह समझ लें कि इसे अप्लाई करने से हो सकता है कि आपके सिर में दर्द हो या फिर आपको जुकाम-खांसी हो जाए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए मेहंदी को बालों में लगाने के बाद किसी ऐसी जगह बैठें जहां ज्यादा ठंड न हो। चाहे तो धूप मे बैठ जाएं।

वॉट्सऐप ने करोड़ों यूजर्स के लिए 'शेड्यूल्ड मैसेज' फीचर का ऐलान किया है। जानें 10 मिनट से 14 दिन आगे तक मैसेज शेड्यूल करने का तरीका, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और अन्य खासियतें।
सर्दियों में टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट के ठंडे फर्श से परेशान हैं? जानें पुराने समय के 7 बेहतरीन देसी उपाय, जिनसे बिना बिजली खर्च किए आपका घर और फर्श प्राकृतिक रूप से गर्म रहेंगे।
सर्दियों में बिना चीनी, गुड़ या शहद के शुगर फ्री आंवले का मुरब्बा घर पर कैसे बनाएं? जानें स्टीविया और मोंक फ्रूट से मुरब्बा तैयार करने की पूरी विधि तथा सेहत से जुड़े खास फायदे।
जानिए कैसे हमारे कपड़े, घर की सजावट, मनोरंजन के विकल्प और रोज़मर्रा की खरीदारी हमारी सोच, जीवनशैली और व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। आधुनिक उपभोग संस्कृति पर एक गहरा विमर्श।
बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ दिन उसकी सेहत और भविष्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान नवजात पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे, तब भी उसमें कुछ जन्मजात बीमारियां या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते।
डायबिटीज का खतरा बढ़ने पर अक्सर लोग सबसे पहले अपनी थाली से चावल, रोटी और मीठे फल हटा देते हैं, जबकि बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए खानपान पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे संतुलित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।
ट्रेन का सफर हो और अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद खाना मिल जाए, तो सफर का मजा डबल हो जाता है। आजकल ज्यादातर यात्री अपने मोबाइल से ही खाना आर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन एक गलत क्लिक यात्रियों की सेहत भी बिगाड़ सकता है। यही नहीं, बैंक खाते को खाली कर सकता है।
सर्दियों के मौसम में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुरक्षित रखें? जानिए फिजियोथेरेपी, सामाजिक जुड़ाव और घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह