×

अगर पाना चाहते हैं ग्लासी और ग्लोइंग स्किन तो अपनाएं ये, चेहरे में लग जाएंगे चार चांद

ग्लासी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हर कोई लालायित रहता है। हालांकि कुछ रूटीन फॉलो करके आप इसे हासिल कर सकते हैं। इस मानसून सीजन ग्लासी स्किन पाने के लिए कोरियन रूटीन को जरूर अपनाएं।

By: Manohar pal

Aug 04, 20256:05 PM

view23

view0

अगर पाना चाहते हैं ग्लासी और ग्लोइंग स्किन तो अपनाएं ये, चेहरे में लग जाएंगे चार चांद

ग्लासी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हर कोई लालायित रहता है। हालांकि कुछ रूटीन फॉलो करके आप इसे हासिल कर सकते हैं। यह 10-स्टेप रूटीन स्किन को डीप हाइड्रेट करता है और नेचुरल ग्लो देता है तो इस मानसून सीजन ग्लासी स्किन पाने के लिए कोरियन रूटीन को जरूर अपनाएं।

उमस के दौरान स्किन को ग्लासी और ग्लोइंग बनाए रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। चिपचिपी स्किन, पसीना और डलनेस स्किन की चमक को फीका कर सकते हैं। लेकिन अगर आप कोरियन स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें, तो आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो और ग्लास जैसी चमक आ सकती है। 
 

आयल क्लींजर से सफाई करें
सबसे पहले चेहरे की सफाई के लिए आयल-बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें, जो डस्ट, मेकअप और एक्स्ट्रा सीबम को निकालकर स्किन को साफ करता है। यह स्किन को ड्राई किए बिना गहराई से क्लीन करता है।

फोम या वॉटर-बेस्ड क्लींजर से डबल क्लीनिंग
डबल क्लीनिंग का दूसरा स्टेप वॉटर-बेस्ड क्लींजर से होता है, जो बचे हुए गंदगी और आॅयल रेजिड्यू को हटाकर पोर्स को डीप क्लीन करता है।

एक्सफोलिएशन
हफ्ते में 2-3 बार जेंटल स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें। इससे डेड स्किन सेल्स हटते हैं और स्किन सॉफ्ट और ब्राइट बनती है।

टोनर से पीएच बैलेंस करें
क्लीनिंग के बाद स्किन का पीएच बैलेंस बनाए रखने के लिए टोनर लगाएं। ये स्किन को हाइड्रेट कर उसे ग्लोइंग और स्मूथ बनाता है।

एसेंस से हाइड्रेशन बढ़ाएं
एसेंस स्किन को डीप हाइड्रेशन देने में मदद करता है और स्किन की सेल्स को रिपेयर करता है। यह स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाता है।

सीरम या एम्प्यूल लगाएं
समर में हल्के और हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल करें। विटामिन सी, हयालुरोनिक एसिड और नियासिनामाइड जैसे इंग्रेडिएंट्स ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।

शीट मास्क लगाएं
शीट मास्क स्किन को इंस्टेंट हाइड्रेशन और ग्लो देता है। इसे 15-20 मिनट के लिए लगाकर स्किन को फ्रेश और सॉफ्ट बनाएं।

आई क्रीम लगाएं
आंखों के आसपास की स्किन को हाइड्रेटेड और ब्राइट रखने के लिए आई क्रीम जरूर लगाएं।

मॉइस्चराइजर से लॉक करें हाइड्रेशन
हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर स्किन को नरिश करता है और हाइड्रेशन को लॉक करता है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
सनस्क्रीन को कभी भी स्किप न करें। यूवी किरणें स्किन डैमेज और डलनेस का कारण बनती हैं, इसलिए 50+ एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगाएं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

"क्या आपकी रसोई में अक्सर रहता है तनाव, कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे?

"क्या आपकी रसोई में अक्सर रहता है तनाव, कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे?

चलिए आपको बताते हैं रसोई का वास्तु शास्त्र। क्या ख्याल रखना चाहिए रसोई तैयार करते समय। वास्तु का ध्यान रखने पर जानिए क्या-क्या दिक्कत हो सकती है।

Loading...

Feb 25, 20264:52 PM

हॉस्टल लाइफ और बैचलर किचन का 'सुपरहीरो': इलेक्ट्रिक केतली के 7 जादुई उपयोग

हॉस्टल लाइफ और बैचलर किचन का 'सुपरहीरो': इलेक्ट्रिक केतली के 7 जादुई उपयोग

क्या आप भी इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने के लिए करते हैं? जानिए केतली के 7 ऐसे अनोखे इस्तेमाल जो बैचलर्स और हॉस्टल स्टूडेंट्स की लाइफ आसान बना देंगे।

Loading...

Feb 24, 20265:27 PM

सावधान! आधी रात की भूख कहीं आपको बीमार तो नहीं बना रही?  क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सावधान! आधी रात की भूख कहीं आपको बीमार तो नहीं बना रही? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

क्या आपको भी आधी रात को स्नैकिंग की आदत है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानें कि देर रात भोजन करना आपकी सेहत, नींद और मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित करता है और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही समय क्या है।

Loading...

Feb 19, 20265:16 PM

फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा: सेहत के लिए वरदान या 'साइलेंट किलर'? जानें हकीकत

फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा: सेहत के लिए वरदान या 'साइलेंट किलर'? जानें हकीकत

फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना पाचन के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे बासी आटा गैस और एसिडिटी का कारण बनता है और इसे सुरक्षित रखने के बेस्ट कुकिंग टिप्स।

Loading...

Feb 16, 20264:10 PM

क्या सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से कैंसर होता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च 

क्या सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से कैंसर होता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च 

क्या सिर के पास मोबाइल रखकर सोने से कैंसर हो सकता है? जानें डॉ. मायरो फिगुरा की चेतावनी और भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट की राय। मोबाइल रेडिएशन के सच और नींद पर इसके प्रभाव की विस्तृत रिपोर्ट।

Loading...

Feb 12, 20264:08 PM