×

फटी एड़ियों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय  

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपनी एड़ियों की त्वचा की देखभाल करना भूल जाते हैं। रूखी और फटी एड़ियों की वजह से आपके पैरों की सारी शो खराब हो जाती है।

By: Manohar pal

Aug 31, 20255:53 PM

view24

view0

फटी एड़ियों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय  

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपनी एड़ियों की त्वचा की देखभाल करना भूल जाते हैं। रूखी और फटी एड़ियों की वजह से आपके पैरों की सारी शो खराब हो जाती है। अगर आप भी अपनी रूखी-बेजान एड़ियों को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

 
जरूरी है स्क्रब करना
नहाते समय आपको हर रोज अपनी एड़ियों की स्क्रबिंग करनी चाहिए। हल्के-हल्के हाथों से हर रोज स्क्रबिंग करने से आपकी एड़ियों पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकता है। इसके अलावा आपको एक हफ्ते में एक बार अपने पैरों को गुनगुने पानी में जरूर भिगोना चाहिए। 15-20 मिनट तक गुनगुने पानी में पैरों को भिगोए रखने से न केवल आपके पैर साफ होंगे बल्कि आपकी रूखी एड़ियां मुलायम भी होने लगेंगी।

कर सकते हैं दही का इस्तेमाल
जिस तरह से चेहरे को नमी देने के लिए आप फेस पैक यूज करते हैं, उसी तरह से अपनी एड़ियों को नरम बनाने के लिए भी आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। एड़ियों पर दही लगाकर रखें और फिर थोड़ी देर के बाद धो लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही में मौजूद पोषक तत्व आपकी एड़ियों के रूखेपन को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

जरूर लगाएं फुट क्रीम
एड़ियों के रूखेपन को दूर करने के लिए और एड़ियों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने के लिए फुट क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। फुट क्रीम को अप्लाई करने से पहले अपने पैरों को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए फुट क्रीम लगाते समय आपको हल्के हाथों से अपनी एड़ियों की मसाज भी करनी चाहिए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Low Blood Sugar: अचानक चक्कर और घबराहट को न करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकता है 'लो ब्लड शुगर'

Low Blood Sugar: अचानक चक्कर और घबराहट को न करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकता है 'लो ब्लड शुगर'

क्या आपको अचानक चक्कर या कमजोरी महसूस होती है? यह लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) हो सकता है। जानें इसके खतरनाक स्तर, घरेलू उपचार और बचाव के टिप्स।

Loading...

Jan 21, 20266:30 PM

स्वस्थ जीवनशैली के 4 नियम: बीमारियाँ रहेंगी दूर और बढ़ेगी इम्यूनिटी

स्वस्थ जीवनशैली के 4 नियम: बीमारियाँ रहेंगी दूर और बढ़ेगी इम्यूनिटी

एक बेहतर लाइफस्टाइल के लिए व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन बहुत जरूरी है। जानें इन चार आदतों को अपनाने के सही तरीके और उनके स्वास्थ्य लाभ।

Loading...

Jan 20, 20265:28 PM

भोजन करने का सही तरीका: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 7 आदतें

भोजन करने का सही तरीका: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 7 आदतें

बेहतर पाचन और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही तरीका जानें।

Loading...

Jan 17, 20264:08 PM

अपक्व आहार के फायदे: प्राकृतिक भोजन से बदलें अपनी सेहत और जीवनशैली

अपक्व आहार के फायदे: प्राकृतिक भोजन से बदलें अपनी सेहत और जीवनशैली

जानें अपक्व आहार (Raw Food) सेहत के लिए क्यों जरूरी है? वजन घटाने, ऊर्जा बढ़ाने और बेहतर पाचन के लिए कच्चे भोजन को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके और लाभ।

Loading...

Jan 16, 202612:51 PM

व्रत: केवल आस्था नहीं, शरीर की 'सर्विसिंग' का विज्ञान; जानिए क्यों है यह अनिवार्य

व्रत: केवल आस्था नहीं, शरीर की 'सर्विसिंग' का विज्ञान; जानिए क्यों है यह अनिवार्य

क्या आप जानते हैं कि व्रत केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि एक 'बायोलॉजिकल रिपेयर' है? जानिए कैसे उपवास कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

Loading...

Jan 07, 20264:03 PM