बारिश के मौसम में बाल चिपचिप करने लगते हैं और स्किन भी डल होने लगती है, ठीक उसी तरह से इस मौसम में एड़ियों से संबंधित परेशानी भी देखने को मिलती है

बारिश के मौसम में बाल चिपचिप करने लगते हैं और स्किन भी डल होने लगती है, ठीक उसी तरह से इस मौसम में एड़ियों से संबंधित परेशानी भी देखने को मिलती है। दरअसल, इस मौसम में एड़ियां काफी फटने लगती हैं, तो लोगों को लगता है कि इसकी वजह सिर्फ सही से देखभाल न करना है। पर, क्या आप जानते हैं कि एड़ियों के फटने की कई वजहें हो सकती हैं।
जब तक आप सही वजह जानकर उसका हल नहीं निकालेंगे, तब तक ये सही नहीं होंगी। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे ऐसी वजहों के बारे में, जिनके कारण एड़ियां सबसे ज्यादा फटती हैं। इन समस्याओं का हल भी हम आपको बताएंगे, ताकि आप भी इसका निस्तारण सही समय पर कर सकें।
नियमित करें सफाई
पैरों की सही से सफाई न करना आपकी फटी एड़ियों का सबसे बड़ा कारण हो सकती हैं। जी हां, खासतौर पर अगर आप कहीं बाहर से आए हैं, या फिर जूते पहनते हैं, या फिर अगर आपके पैर बारिश के पानी में भीग गए हैं, तब तो घर आकर सबसे पहले साफ पानी से अपने पैरों को साफ करें।
बारिश में नंगे पैर न घूमें
बारिश के मौसम में या इस मौसम के अलावा भी, कभी भी नंगे पैर न घूमें। नंगे पैर घूमने की वजह से पैरों में तमाम तरह के बैक्टीरिया जमने लगते हैं। जिनकी वजह से एक समय में एड़ियां फटने लगती हैं। इसलिए गलती से भी बिना चप्पल के न घूमें। भले ही घर, बाहर और बाथरूम के लिए अलग-अलग चप्पल रखें, लेकिन नंगे पैर कभी भी न घूमें।
रात में पैरों में मॉइश्चराइजर लगाकर सोएं
ये गलती ज्यादातर लोग दोहराते हैं। दरअसल, ये हम सभी को पता होना चाहिए कि पैरों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों से ज्यादा ड्राई होती है। ऐसे में पैरों में सबसे ज्यादा मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। यदि ध्यान न दिया जाए तो नमी की कमी से स्किन सख्त होकर फटने लगती है। इसलिए हर रात पैरों में मॉइश्चराइजर लगाकर सोएं।
गर्म पानी से साफ करते रहें
अक्सर हम में से लोग पैरों को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ज्यादा देर तक गर्म पानी में पैर भिगोने से नेचुरल आॅयल निकल जाते हैं। इसी कारण स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। इसलिए यदि आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बाद में मॉइश्चराइजर अवश्य इस्तेमाल करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मटके का ठंडा पानी सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसकी गलत सफाई आपको बीमार कर सकती है। जानें मटके को साफ करने का सही तरीका और इसे बैक्टीरिया मुक्त रखने के आसान टिप्स।
गर्मियों में तेज धूप और पसीने से बेजान हुई त्वचा में जान फूंक देंगे ये खास फल। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और तरबूज, पपीता जैसे फलों से पाएं नेचुरल ग्लो। जानें त्वचा के लिए बेस्ट समर फ्रूट्स।
भीगे काले चने के फायदे, वजन घटाने के उपाय, एनीमिया का उपचार, डायबिटीज डाइट टिप्स, काले चने खाने का सही तरीका, स्वास्थ्य समाचार, Health Benefits of Soaked Chana.
क्या आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं? जानें संतुलित आहार, योग, पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन के जरिए वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचने के असरदार उपाय।
चलिए आपको बताते हैं रसोई का वास्तु शास्त्र। क्या ख्याल रखना चाहिए रसोई तैयार करते समय। वास्तु का ध्यान रखने पर जानिए क्या-क्या दिक्कत हो सकती है।
क्या आप भी इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने के लिए करते हैं? जानिए केतली के 7 ऐसे अनोखे इस्तेमाल जो बैचलर्स और हॉस्टल स्टूडेंट्स की लाइफ आसान बना देंगे।
क्या आपको भी आधी रात को स्नैकिंग की आदत है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानें कि देर रात भोजन करना आपकी सेहत, नींद और मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित करता है और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही समय क्या है।
फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना पाचन के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे बासी आटा गैस और एसिडिटी का कारण बनता है और इसे सुरक्षित रखने के बेस्ट कुकिंग टिप्स।
क्या सिर के पास मोबाइल रखकर सोने से कैंसर हो सकता है? जानें डॉ. मायरो फिगुरा की चेतावनी और भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट की राय। मोबाइल रेडिएशन के सच और नींद पर इसके प्रभाव की विस्तृत रिपोर्ट।
इस होली अपनी त्वचा और बालों को केमिकल रंगों से बचाएं। जानिए घर पर हर्बल रंग बनाने के तरीके और रंग खेलने से पहले और बाद के जरूरी स्किन केयर टिप्स।