×

जेनेवा में भारत का पलटवार, पाकिस्तान को बताया कूड़ा ढोने वाला ट्रक

भारत ने जेनेवा मंच पर न केवल पाकिस्तान के झूठे आरोपों को सख्ती से खारिज किया, बल्कि स्विट्जरलैंड को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी। 

By: Sandeep malviya

Sep 10, 202511:24 PM

view31

view0

जेनेवा में भारत का पलटवार, पाकिस्तान को बताया कूड़ा ढोने वाला ट्रक

जिनेवा। भारत ने जेनेवा मंच पर न केवल पाकिस्तान के झूठे आरोपों को सख्ती से खारिज किया, बल्कि स्विट्जरलैंड को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने अपने बयान में कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी से सीखने या सलाह लेने की जरूरत नहीं है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 60वें सत्र की 5वीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान और स्विट्जरलैंड को करारा जवाब दिया। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने अपने बयान में कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी से सीखने या सलाह लेने की जरूरत नहीं है।

'हम अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेंगे'

क्षितिज त्यागी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे संतुलित और उचित जवाब ने यह साफ कर दिया है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। हम अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेंगे और आतंक को बढ़ावा देने वाले असफल देश के झूठे प्रचार को बार-बार उजागर करते रहेंगे।'

'पाकिस्तान का अस्तित्व ही आतंकवाद और झूठे प्रचार पर टिका है'

उन्होंने पाकिस्तान पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उसका अस्तित्व ही आतंकवाद और झूठे प्रचार पर टिका है। 'हम फिर से मजबूर हैं कि उस देश की उकसावे की बातों का जवाब दें, जिसके नेता ने हाल ही में अपने देश की तुलना कूड़ा ढोने वाले ट्रक से की थी। यह तुलना सही बैठती है क्योंकि पाकिस्तान लगातार पुराने झूठ और बासी प्रोपेगेंडा इस मंच पर लेकर आता है।' क्षितिज त्यागी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान आॅगेर्नाइजेशन आॅफ इस्लामिक कोआॅपरेशन को भी अपने हित में इस्तेमाल करता है और भारत के खिलाफ उसकी बीमारी जैसी जुनूनी सोच उसके लिए अस्तित्व का सहारा बन गई है।

स्विट्जरलैंड को भी फटकारा

स्विट्जरलैंड के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए त्यागी ने कहा कि भारत का घनिष्ठ मित्र होने के बावजूद, स्विट्जरलैंड ने गलत और सतही टिप्पणियां की हैं। 'यूएनएचआरसी के अध्यक्ष होने के नाते स्विट्जरलैंड को झूठे नैरेटिव फैलाने के बजाय अपने देश की समस्याओं, जैसे नस्लभेद, भेदभाव और विदेशियों के प्रति नफरत पर ध्यान देना चाहिए।' उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और विविध लोकतंत्र है, जहां बहुलतावाद की गहरी परंपरा है। 'भारत हमेशा तैयार है कि अगर जरूरत पड़े तो स्विट्जरलैंड को इन समस्याओं को सुलझाने में मदद करे।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

हत्या की साजिश: इंडियन निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल

हत्या की साजिश: इंडियन निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के केस में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को जेल की सजा सुनाई गई। निखिल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर निखिल के अपराध कबूलने की जानकारी दी।

Loading...

Feb 14, 20269:32 AM

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि बीएनपी ने 300 सदस्यों वाली संसद में 151 सीटें जीत ली हैं जबकि कई अन्य सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

Loading...

Feb 13, 20269:15 AM

थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत

थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत

थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर सेंटर में फायरिंग कर 34 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 22 बच्चे शामिल हैं। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली

Loading...

Feb 11, 20265:34 PM

अमेरिका ने पाकिस्तान को 'टॉयलेट पेपर' की तरह इस्तेमाल किया: पाक रक्षा मंत्री बोले-

अमेरिका ने पाकिस्तान को 'टॉयलेट पेपर' की तरह इस्तेमाल किया: पाक रक्षा मंत्री बोले-

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में अमेरिका के साथ रिश्तों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आतंकवाद, सैन्य तानाशाही और 9/11 के बाद की गलतियों को देश की बदहाली का कारण बताया

Loading...

Feb 11, 20263:31 PM

बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन, जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी

बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन, जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी

बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 12 फरवरी को मतदान केंद्रों के 400 गज के दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानें क्यों दक्षिणपंथी दल इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Loading...

Feb 10, 20264:05 PM