रीवा कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने औचक निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों पर सख्ती दिखाते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए। कार्यालय समय पालन, ई-ऑफिस कार्य और साफ-सफाई को लेकर भी सख्त चेतावनी दी।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्वीटर) ने कंटेंट को लेकर गलती मानी है। साथ ही भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है। दरअसल, केंद्र सरकार के आदेश के बाद एक्स ने कई यूजर्स पर एक्शन लिया है।
मध्यप्रदेश में माननीय का रुतबा बरकरार रहेगा। अब ये शिकायत नहीं आएगी कि अफसर दफ्तरों के चक्कर कटवा रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को खारिज कर चुकी है। इसके बाद राजनीतिक दलों को अब डोनेशन, इलेक्टोरल ट्रस्ट के माध्यम से दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राइवेट कंपनियों द्वारा समर्थित ट्रस्ट की ओर से राजनीतिक दलों को जमकर चंदा दिया गया।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर इंदौर में हेलमेट पहनने को लेकर सख्ती, ड्यूटी पर बिना हेलमेट आए पुलिसकर्मियों का भी कटा चालान, सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद लिया गया एक्शन।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में सरपंच महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखवाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। महासम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायतों के लिए कई घोषणाएं भी कीं।
श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वाले माफियाओं का आतंक चरम पर है, जिसके सामने पुलिस और प्रशासन की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। हाल ही में, उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व सांसद और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिह ठाकुर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने लव जिहाद पर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है।
नेपाल में जेन-जी आंदोलन के उग्र रूप ने सभी को हैरान कर दिया है। नेपाल में अब शुक्रवार को तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नेपाल के रामेछाप जिला जेल में बड़े पैमाने पर कैदी भागने की फिराक में थे, जिन पर सेना द्वारा गोलीबारी की गई। इधर, नेपाल में जारी हिंसा का असर अब भारत में भी दिखने लगा है।
केंद्र की मोदी सरकार ने दीपावली से पहले देश की जनता को बड़ी राहत के साथ खुशखबरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि कंपनियों को जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। केंद्र सरकार टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक पैकेज पर भी काम कर रही है।






















