रीवा कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने औचक निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों पर सख्ती दिखाते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए। कार्यालय समय पालन, ई-ऑफिस कार्य और साफ-सफाई को लेकर भी सख्त चेतावनी दी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नवागत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आमद के साथ ही प्रशासनिक गलियारों में अपनी कार्यशैली से हड़कंप मचा दिया है। पदभार ग्रहण करने के तीसरे ही दिन बुधवार को उन्होंने शहर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। इस दौरान विभागों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले अधिकारी एवं कर्मचारियों का उन्होंने वेतन काटने का निर्देश दिया है। जिसके चलते लापरवाह शासकीय सेवक सकते में हैं। कलेक्टर ने साफ किया है कि प्रशासनिक कार्य में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दास्त नहीं की जायेगी।
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने उद्यानिकी, कृषि एवं शिक्षा विभाग के जिला कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। दस्तावेजों के परीक्षण के साथ ही उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों से योजनाओं संबंधी सवाल जबाव किया। साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही निर्देशित किया कि कार्यालय समय से खुले और समय पर ही बंद हों। इस पर लापरवाही किसी भी तरह से बर्दास्त नहीं की जायेगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले खुद जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय पर सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जायेगी।
शत-प्रतिशित कार्य ई-ऑफिस से करें
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत कार्यालयीन कार्य ई आफिस के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करायें। कोई भी फाइल या पत्र ई फाईल के बिना क्रियान्वित न हो। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को आगाह किया कि नियत समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। आॅनलाइन उपस्थिति के उपरांत संधारित रजिस्टर में भी उपस्थिति दर्ज करें।
इन पर हुई कार्यवाही
उद्यान विभाग कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित प्रशस्ति पाण्डेय, बृजराज सिंह एवं मानेन्द्र कुशवाहा का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित लिपिक सुभाष शुक्ला का एक दिन का वेतन तथा उप संचालक कृषि कार्यालय में सुनील कुमार शुक्ला का 2 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।
गंदगी पर जताई नाराजगी
शिल्पी प्लाजा ए ब्लाक के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा संचालित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करायें। सभी कार्यालय अपने-अपने कारीडोर की सफाई रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी भ्रमण में गंदगी पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।