भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा दी है। हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स हटाने के ठीक तीन दिन बाद हुई।

भारतीय उच्चायोग से बैरिकेड्स हटने के बाद कार्रवाई
दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव, सख्त कदम
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा दी है। हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स हटाने के ठीक तीन दिन बाद हुई। ऐसे में भारत के इस कदम को पाकिस्तान की कार्रवाई का सीधा जवाब माना जा रहा है। दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत ने इसके जवाब में आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले इलाके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव 10 मई को सीजफायर के बाद थमा था।

परिसर के बाहर से हटा कंक्रीट का घेरा
भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया है। डिप्लोमैटिक परिसर की सुरक्षा के लिए सड़क पर लगाए गए ट्रैफिक बैरिकेड्स और कंक्रीट के बोलार्ड्स को हटाकर रास्ते को खाली करा दिया गया है। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उच्चायोग के बाहर बाड़े की तरह लगाया गया बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। भारतीय अधिकारियों ने उन बाहरी व्यवस्थाओं के कुछ हिस्सों को भी हटा दिया है, जिन्होंने पहले पाकिस्तानी मिशन के आसपास आम आवागमन को प्रतिबंधित कर रखा था।
भारत ने उठाया सख्त कदम
भारतीय अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बनाए गए अवैध ढांचे और लाइन को व्यवस्थित करने के लिए लगाए गए बैरियर हटा दिए गए हैं। पाकिस्तानी कमीशन के वीजा सेक्शन के पास लगाए गए लाइन-मैनेजमेंट बैरियर समेत ये ढांचे कंपाउंड की मंजूर सीमा के बाहर एक सार्वजनिक गली में बने हुए थे, जिन्हें कार्रवाई के तहत हटाया गया है।
तीन दिन बाद भारत की जवाबी कार्रवाई
भारत की यह कड़ी जवाबी कार्रवाई ठीक तीन दिन बाद हुई है, जब पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगी सुरक्षा बैरिकेडिंग और पार्किंग पोल हटा दिए थे। नई दिल्ली में स्थानीय अधिकारियों का यह कदम दक्षिण एशियाई देशों के बीच जारी गहरे डिप्लोमैटिक तनाव के बीच आया है।

चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह