संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और राज्य-प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में धज्जियां उड़ाई हैं। यूएन जनरल असेंबली की कानूनी मामलों से जुड़ी छठी समिति की कार्यवाही के दौरान भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो भस्मासुर खड़ा किया था।

पाकिस्तानी नेताओं ने 26/11 मुंबई हमलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी
न्यूयॉर्क। स्टार समाचार वेब
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और राज्य-प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में धज्जियां उड़ाई हैं। यूएन जनरल असेंबली की कानूनी मामलों से जुड़ी छठी समिति की कार्यवाही के दौरान भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो भस्मासुर खड़ा किया था, अब उस पर उसका अपना नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है। पड़ोसी देशों में निर्दोषों का खून बहाने वाला यह भस्मासुर अब खुद अपने आकाओं को ही अपना शिकार बना रहा है। यूएन में भारत के मिशन के प्रथम सचिव राघू पुरी ने पाकिस्तान के उप स्थायी प्रतिनिधि उस्मान जादून द्वारा भारत के खिलाफ फैलाए जा रहे मनगढ़ंत आरोपों का करारा जवाब दिया।
खुद को पीड़ित बताने का ढोंग
राघू पुरी ने यूएन में पाकिस्तान के पाखंड का पर्दादाश करते हुए कहा- पाकिस्तान दुनिया के सामने खुद को आतंकवाद के पीड़ित के रूप में पेश करता है, लेकिन इस सच्चाई को छिपाता है कि ये राक्षस खुद उसी की सरकार की देन हैं। पंजाब (पाकिस्तान) की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हाल ही में माना था कि उनके 13 करोड़ की आबादी वाले प्रांत को पड़ोसी देशों से कम और अपने ही पड़ोसी प्रांतों (आतंकी ठिकानों) से ज्यादा खतरा है।
नवाज शरीफ का 26/11 कबूलनामा
भारत ने 2018 में डॉन अखबार को दिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इंटरव्यू की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कबूल किया था कि 26/11 मुंबई हमलों में पाकिस्तानी गैर-सरकारी तत्वों (नॉन-स्टेट एक्टर्स) का हाथ था और उन्हें सीमा पार जाकर 150 से अधिक लोगों की हत्या करने दी गई।
धर्म पूछकर गोलियां चलाने वालों का सच
अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पिछले साल पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए जघन्य आतंकी हमले की याद दिलाते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान के धार्मिक सहिष्णुता के दावों की हवा निकाल दी। पहलगाम में जिहादियों ने पर्यटकों को मारने से पहले उनकी राजनीतिक विचारधारा नहीं, बल्कि उनका धर्म (हिंदू और ईसाई) पूछा और निशाना बनाया। पाकिस्तान एक तरफ धार्मिक नफरत से लड़ने की बात करता है और दूसरी तरफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर इस नफरत के पनपने की जमीन तैयार करता है।
आपरेशन सिंदूर और झूठे दावों की हवा निकाली
पाकिस्तानी सेना द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक नैरेटिव और मनोवैज्ञानिक दुष्प्रचार का मजाक उड़ाते हुए भारत ने कहा-गड्ढों वाले रनवे ही जीत हैं? भारत के खिलाफ आॅपरेशन सिंदूर के दौरान कथित जीत के पाकिस्तानी दावों को खारिज करते हुए राघू पुरी ने तंज कसा-अगर बमबारी से तबाह एयरफील्ड और गड्ढों वाले रनवे पाकिस्तान को जीत लगते हैं, तो वे इसका आनंद ले सकते हैं।
मसूद अजहर पर बेनकाब
भारत ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया आसानी से खूंखार आतंकी मसूद अजहर तक पहुंच सकता है, तो यह नामुमकिन है कि पाकिस्तानी सरकार को उसके ठिकाने का पता न हो। भारत ने अंत में जोर देकर कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी ऊर्जा झूठा नैरेटिव गढ़ने और दुष्प्रचार फैलाने के बजाय वास्तव में आतंकवाद को खत्म करने में लगाता, तो आज दुनिया एक सुरक्षित और बेहतर जगह होती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय इवेंट में देश-दुनिया के टेक और टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हो रही हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और राज्य-प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में धज्जियां उड़ाई हैं। यूएन जनरल असेंबली की कानूनी मामलों से जुड़ी छठी समिति की कार्यवाही के दौरान भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो भस्मासुर खड़ा किया था।
दिल्ली में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर धरने पर बैठ गईं। विपक्ष का INDIA गठबंधन वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है।
वर्ष 2026 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। फ्रांस के हेनरी बी. कागन और जापान के केन्सो सोई को यह सम्मान क्यों मिला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) कानून से जुड़े एक अलग फैसले को वापस लेने की मांग वाली याचिका पर विचार करने का आश्वासन दिया है। जानिए पूरा मामला और इससे जुड़े विवाद की वजह।
सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया (संवैधानिक प्रमुख) के रूप में अपने सफल एवं निर्बाध 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर के बल्दीराय के सुखबड़ेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार देवरिया निवासी तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई।
पंजाब के सीएम भगवंत मान के चंडीगढ़, मोहाली और संगरूर कार्यालयों पर सीबीआई ने छापा मारा है। ट्रांसफर-पोस्टिंग और भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानें वायुसेना के नए प्रमुख बनने जा रहे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के बारे में। कारगिल जंग में भूमिका, 3500+ घंटे की उड़ान और उनके शानदार करियर से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह