भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जहां भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में जीत हासिल की।

रिकॉर्ड-भारत 2019 से अपने घर में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारा
5वां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा
बेंगलुरु। स्टार समाचार वेब
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जहां भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में जीत हासिल की। बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच यह पहला टी-20 मैच है। हालांकि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। भारत 2019 से अपने घर में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारा है, जबकि वेस्टइंडीज ने 2002 के बाद से भारत में किसी भी फॉर्मेट की द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती है। इस हाई-वोल्टेज सीरीज में अब तक दोनों टीमों की ओर से तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली है, जिसमें 11.49 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बने हैं। सीरीज में अब तक 98 छक्के लग चुके हैं।
वैभव का हौसला बरकरार
भारतीय टीम के लिए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती चारों मैचों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। मजबूत टॉप आॅर्डर के चलते आज भी उनके खेलने की संभावना कम है। हालांकि, वैभव ने सोशल मीडिया पर स्टिल बिलीविंग लिखकर अपना हौसला बनाए रखा है। दूसरी ओर, पिछले मैच में चोटिल हुए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है।
टीम में भुवनेश्वर शामिल
चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है, जबकि मैच से पहले अर्शदीप की रिकवरी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल 35 टी-20 मैचों में भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 12 मुकाबले जीते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह/भुवनेश्वर कुमार।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, केमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जहां भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में जीत हासिल की।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के CEO क्रिस डेहरिंग ने 1997 के द्विपक्षीय क्रिकेट रेवेन्यू मॉडल की कड़ी आलोचना की है। जानिए कैसे इस मॉडल ने कैरेबियन क्रिकेट को वित्तीय संकट और पतन की ओर धकेल दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल जगत में हुए बदलावों पर पीएम का आभार जताया।
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फुल मेंबर नेशन में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है। सूर्या ने 2022 में यह रिकॉर्ड कायम किया था, जब उन्होंने एक ही साल में 68 छक्के जड़ दिए थे।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) में विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 15 मैचों के बाद साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचीं। युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस बाहर, जानिए समीकरण।
एशियन पैरा गेम्स 2026 से ठीक 5 दिन पहले मुख्य शूटिंग कोच जेपी नौटियाल को दल से हटाने पर मनीष नरवाल व मोना अग्रवाल समेत शीर्ष पैरा निशानेबाजों ने SAI मुख्यालय में विरोध दर्ज कराया।
कार्तिकेय सिंह चौहान को वर्ष 2026-2030 के लिए मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जानें नई कार्यकारिणी और वॉलीबॉल खेल नीति 2026 की मुख्य बातें।
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों की स्पष्ट रणनीति और अनुशासन को दिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, सीरीज का हाल और कोच गौतम गंभीर से जुड़ी खास जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह