भारतीय बाजार ग्रीन खुला। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज स्थिति कुछ संभली हुई दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ खुले हैं। इससे निवेशकों ने राहत की सांस ली। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला।

गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज स्थिति कुछ संभली हुई दिखी।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय बाजार ग्रीन खुला। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज स्थिति कुछ संभली हुई दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ खुले हैं। इससे निवेशकों ने राहत की सांस ली। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 976.77 अंक बढ़कर 75,184.01 पर पहुंचा; निफ्टी 301.7 अंक बढ़कर 23,303.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर अपने रिकॉर्ड अंतर्देशीय निचले स्तर 93.08 पर पहुंच गया।
बाजार में तेजी के कारण
गैस और तेल रिफाइनरीज पर अटैक ना करने के इजरायल के बयान से आज शेयर बाजार में गिरावट रुकी दिखी है। इजरायल ने यह संकेत दिया है कि वह ईरान के तेल और गैस रिफाइनरीज पर हमला नहीं करेगा। इससे निवेशकों को तेल की सप्लाई ठप होने का डर कुछ हद तक कम हुआ है। इजरायल के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी आज कमी आई है। अमेरिका और इजरायल की ओर से तनाव कम होने की खबरों से निवेशकों के सेंटिमेंट में सुधार हुआ है।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक आफ इंडिया, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और एनटीपीसी प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।
एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट
निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर दबाव बना रहा। बैंक के पूर्व नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद शेयर में कमजोरी देखी गई। शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.85 फीसदी गिरकर 791 रुपए पर आ गया।
एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला हाल
एशियाई बाजारों में शुक्रवार के शुरुआती सत्र में मिश्रित रुझान देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 53372 के स्तर पर आ गया, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 4954 के स्तर पर और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.56 प्रतिशत गिरकर 25358 के स्तर पर आ गया। वहीं, ताइवान का भारित सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 33759 के स्तर पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.55 प्रतिशत बढ़कर 5795 के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजारों में बिकवाली का दबाव जारी रहा। डॉव जोन्स 0.44 प्रतिशत गिरकर 46021 के स्तर पर, एसएंडपी 500 0.27 प्रतिशत गिरकर 6606 के स्तर पर और नैस्डैक 0.28 प्रतिशत गिरकर 22090 के स्तर पर आ गया।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 106.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 1.63 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 106.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 7,558.19 करोड़ शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,863.96 करोड़ के शेयर खरीदे।
तनाव कम होने की उम्मीद ने निवेशकों को राहत
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि पिछले चार दिनों से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। निफ्टी ने पहले तीन दिनों में जो बढ़त हासिल की थी, वह गुरुवार को 775 अंकों की गिरावट के साथ पूरी तरह खत्म हो गई। उनके अनुसार, यह आशा और डर का चक्र आने वाले समय में भी जारी रह सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बाजार में सुधार की संभावनाएं बनी हुई हैं। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद ने निवेशकों को कुछ राहत दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।