भारत में देशव्यापी अभियानों के बाद भी कई राज्यों में आज भी बाल विवाह की कुप्रथा कामय है। सबसे चौंकाने वाले आंकडेÞ पश्चिम बंगाल और झारखंड में सामने आए हैं। उक्त दानों राज्यों में देशभर में सबसे अधिक बाल विवाह हो रहे हैं। यहां लड़कियों की शादी 18 साल की कानूनी उम्र से पहले की जा रही है।

खुलासा: देश में हर चौथी लड़की की शादी 21 साल से पहले
पश्चिम बंगाल और झारखंड में बाल विवाह की दरें सर्वाधिक
एसआरएस 2024 रिपोर्ट ने गंभीर स्थिति का खुलासा किया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत में देशव्यापी अभियानों के बाद भी कई राज्यों में आज भी बाल विवाह की कुप्रथा कामय है। सबसे चौंकाने वाले आंकडेÞ पश्चिम बंगाल और झारखंड में सामने आए हैं। उक्त दानों राज्यों में देशभर में सबसे अधिक बाल विवाह हो रहे हैं। यहां लड़कियों की शादी 18 साल की कानूनी उम्र से पहले की जा रही है। भारत के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) की जारी रिपोर्ट 2024 में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर जहां महिलाओं की शादी की औसत उम्र बढ़कर 23.1 साल हो गई है और 73.5 प्रतिशत महिलाएं 21 साल के बाद शादी कर रही हैं। वहीं पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में यह समस्या आज भी बरकरार है।
हर चार में एक लड़की का बाल विवाह
राष्ट्रीय स्तर पर, 2024 में शादी करने वाली 2.1 फीसदी महिलाएं 18 साल से कम उम्र की थीं, जबकि 24.5 प्रतिशत ने 18 से 20 साल की उम्र के बीच शादी की। तीन-चौथाई - 73.5 फीसदी - ने 21 साल या उससे भी कम उम्र में शादी की। कुल मिलाकर, 2024 में भारत में हर चार में से एक ने 21 साल की उम्र से पहले ही शादी कर ली।
बाल विवाह में तीन राज्य अव्वल
रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 18 साल से कम उम्र में शादी करने वाली लड़कियों का अनुपात देश में सबसे अधिक 6.3 फीसदी दर्ज किया गया, जिसके बाद झारखंड 4.9 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, छत्तीसगढ़ भी उन राज्यों में शामिल है जहां लड़कियों का एक बड़ा हिस्सा 2.9 फीसदी अभी भी 18 साल से पहले ही शादी कर लेता है।
बंगाल के गांवों अभी भी कुप्रथा
ग्रामीण भारत में, 18 साल की उम्र पूरी होने से पहले शादी करने वाली लड़कियों का अनुपात 2.4 प्रतिशत था, जबकि शहरी इलाकों में यह 1.1 फीसदी था। ग्रामीण क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल में बाल विवाह का अनुपात सबसे अधिक 5.9 फीसदी दर्ज किया गया, जिसके बाद झारखंड 5.8 फीसदी का स्थान रहा। शहरी इलाकों में भी बाल विवाह के मामले में पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, जहां यह अनुपात 7.6 प्रतिशत था। यह शहरी राष्ट्रीय औसत 1.1 फीसदी से कहीं अधिक है।
यहां एक भी बाल विवाह नहीं
एसआरएस के 2024 के इस सर्वेक्षण में दिल्ली में बाल विवाह का कोई भी मामला सामने नहीं आया, जबकि केरल में यह दर सबसे कम 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई। हरियाणा और हिमाचल में भी ये आंकड़े बहुत कम रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह