भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम का एलान कर दिया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी वैसा ही हुआ। वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है। एशियन गेम्स की टीम में भी वैभव को जगह मिली है।

तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
बीसीसीआई ने टी- 20 टीम का एलान कर दिया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को किया गया है। मेन्स सेलेक्शन पैनल की भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में बैठक हुई, जिसमें स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने किया। तीनों टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। वहीं तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान बने हैं। जैसी उम्मीद की जा रही थी वैसा ही हुआ। वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है। एशियन गेम्स की टीम में भी वैभव को जगह मिली है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह की बल्लेबाजी बीते दो साल में दिखाई है उसे देखते हुए उनके नाम के कयास लगाए जा रहे थे। सेलेक्टर्स भी उन पर नजरें रखे हुए थे और अब उनका टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना सच होता दिख रहा है। वह टीम इंडिया में आ गए हैं। उधर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है। वो एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेंगे और उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह टीम में जगह मिली है. हालांकि सिराज इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टी20 टीम में शामिल किए गए हैं।
आईपीएल में मचा चुके धमाल
वैभव ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था और सात मैचों में 252 रन बनाए थे। आईपीएल-2026 में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया और 14 मैचों में 776 रन बनाए। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और आरेंज कैप भी जीती। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले थे। उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस सीजन वैभव ने हर बड़े गेंदबाज को अपना निशाना बनाया था और जमकर कुटाई की थी फिर चाहे सामने जसप्रीत बुमराह आए हों या जोश हेजलवुड या पैट कमिंस। वैभव ने किसी को नहीं छोड़ा।
सचिन का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
वैभव को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में जगह मिली है। अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। देखने होगा कि वह वैभव को मौका देते हैं या नहीं क्योंकि टीम के पास पहले से ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे ओपनर हैं।
वैभव अभी 15 साल के ही हैं...
अगर वैभव को मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर का भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। वैभव अभी 15 साल के ही हैं। हालांकि टीम में आने के साथ ही वैभव ने सचिन का एक रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है। वह सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।