ड्रग्स और आनलाइन सट्टेबाजी के केस में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में पुलिस ने एक और सटोरिए अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। अमित कौशल का संबंध इस केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय कौशल से है।

इंदौर में सनसनीखेज कबूलनामा
नाना पटवारी से दो घंटे पूछताछ, बिल्डर को थमाया नोटिस
एक आरोपी गिरफ्तार, बंटी नोटिस मिलने के बाद से फरार
फर्जी मेडिकल देकर पुलिस से बच रहा था बिल्डर सुमित
इंदौर। स्टार समाचार वेब
ड्रग्स और आनलाइन सट्टेबाजी के केस में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में पुलिस ने एक और सटोरिए अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। अमित कौशल का संबंध इस केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय कौशल से है। दूसरी तरफ, पुलिस की रडार पर आए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े बंटी असरानी को नोटिस मिलने के बाद से वह फरार है, जिस पर पुलिस अब बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है। पुलिस ने नाना पटवारी को उसके सट्टेबाज साथी संजय कौशल और रॉनी के सामने बैठाकर डीसीपी के समक्ष करीब दो घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इस दौरान डीसीपी के सवालों पर नाना कई बार असहज नजर आया और उसने गर्दन हिलाकर यह स्वीकार भी किया कि वह क्रिकेट का सट्टा खेलता है।
दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ
पुलिस ने अभी उसे इस केस में आरोपी नहीं बनाया है और देर रात लंबी पूछताछ के बाद उसे वापस छोड़ दिया गया। उधर, पुलिस को ड्रग्स कांड के आरोपी अमित कौशल और संजय कौशल के बीच पारिवारिक संबंधों का पता चला है, जिसके बाद दोनों को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
फरार बिल्डर के घर नोटिस चस्पा
फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने से लगातार बच रहे बिल्डर सुमित मंत्री के खिलाफ भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। देर रात पुलिस की एक टीम सुमित मंत्री के घर पहुंची, लेकिन वह वहां उपस्थित नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां को नोटिस थमाया और उसे रविवार को हर हाल में थाने हाजिर होने के सख्त निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़िए...

दतिया उपचुनाव के बीच जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी की सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने राजनीति में नई मिसाल पेश की है। चुनावी मंच पर दिखी हंसी-मजाक और आपसी सम्मान की अनूठी झलक, पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। मोहन सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। मनोहर सिंह मंडलोई पीएचक्यू भेजे गए, सुधीर अग्रवाल टीकमगढ़ और मोती उर रहमान बने श्योपुर के नए एसपी।
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। जानिए क्या है UCC का इतिहास, अन्य राज्यों की स्थिति और सीएम मोहन यादव का इस पर क्या कहना है।
इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला। जानिए पूरी घटना और हत्याकांड से जुड़े 5 हैरान करने वाले खुलासे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और उनका स्टाफ शासकीय वाहन व सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में छोड़कर तीन इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक रूप से बैठक स्थल पहुंचे।
ड्रग्स और आनलाइन सट्टेबाजी के केस में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में पुलिस ने एक और सटोरिए अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। अमित कौशल का संबंध इस केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय कौशल से है।
मध्य प्रदेश में कम बारिश और सूखे के संकट को देखते हुए भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव को प्रसन्न करने की लोक परंपरा निभाई।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करेंगे। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए उन्होंने मंदिर चंदे के हिसाब के लिए कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने एथेनॉल के समर्थन में भोपाल में बड़ा बयान दिया। पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने और किसानों की समस्याओं पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
सीधी में तेंदूपत्ता संग्राहकों की 47 करोड़ रुपये से अधिक मजदूरी भुगतान अटका है। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक पर भुगतान में देरी के आरोप लगे हैं, जबकि श्रमिक आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह