रांची से आनंद विहार जा रही ट्रेन नंबर-02877 पूजा स्पेशल में बम होने की सूचना पर रेलवे अधिकारी बेचैन हो गए। नान स्टापेज ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक कर चेक किया गया। लेकिन चेकिंग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

नान स्टापेज ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक कर चेक किया गया।
अलीगढ़। स्टार समाचार वेब
रांची से आनंद विहार जा रही ट्रेन नंबर-02877 पूजा स्पेशल में बम होने की सूचना पर रेलवे अधिकारी बेचैन हो गए। नान स्टापेज ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक कर चेक किया गया। लेकिन चेकिंग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। दरअसल, झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही पूजा स्पेशल ट्रेन में बम होने की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। ट्रेन को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्टेशन पर रोककर उसकी जांच की गई। हालांकि जांच में कोई बम या संदेहजनक सामान नहीं मिला। जिसके बाद ट्रेन को दिल्ली के आनंद विहार के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों को शनिवार देर रात सूचना मिली कि रांची से आनंद विहार जा रही पूजा स्पेशल ट्रेन 02877 में बम है। सूचना पर रेलवे प्रशासन तत्काल रूप से सक्रिय हो गया। ट्रेन का अलीगढ़ में स्टॉपेज नहीं होने का बावजूद उसे वहां रोककर चेकिंग की गई।
आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात रेलवे के प्रयागराज मंडल मुख्यालय को किसी ने सूचना दी। जिसमें बताया गया कि ट्रेन नंबर 02877 रांची आनंद बिहार पूजा स्पेशल एक्सप्रेस में बम रखा हुआ है। इस सूचना पर ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया और उसकी जांच की गई।
अलीगढ़ में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, जीआरपी प्रभारी संदीप तोमर, क्राइम इंटेलिजेंस, सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने डॉग स्क्वाड के साथ ट्रेन की चेकिंग की। ट्रेन रात 11: 40 में अलीगढ़ पहुंची, यहां 40 मिनट तक ट्रेन की अच्छे से चेकिंग की गई। जिसके बाद उसे आनंद विहार के लिए रवाना कर दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।