सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा और ड्राईनेस की वजह से बाल अक्सर रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए ऑयल लगाने की सलाह दी जाती है।

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा और ड्राईनेस की वजह से बाल अक्सर रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए ऑयल लगाने की सलाह दी जाती है। अब, अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या सर्दियों में बालों में नारियल का तेल लगाया जा सकता है? या कहीं इससे बाल चिपचिपे और ज्यादा बेजान तो नजर नहीं आएंगे? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो आइए जानते हैं इसका जवाब।
बालों के लिए बेहद फायदेमंद
नारियल का तेल सर्दियों में भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर और कंडीशनर की तरह काम करता है, जो बालों को नमी और पोषण देता है।
नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल में फैटी एसिड और विटामिन ए पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। यह बालों में फ्रिजिनेस और स्प्लिट एंड्स यानी दोमुंहेपन को कम करता है। नारियल का तेल बालों में नेचुरल शाइन लाने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और स्मूद बनाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का टेक्सचर सुधरता है और बाल कम झड़ते हैं। सर्दियों की ठंडी और सूखी हवा से जब स्कैल्प में खुजली या डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है, तो नारियल का तेल राहत देने का काम करता है। हालांकि, इसके लिए तेल को सही तरीके से लगाना जरूरी है।
सर्दियों में नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें?
ठंड के मौसम में नारियल का तेल जम जाता है, इसलिए इसे लगाने से पहले हल्का गर्म करना जरूरी होता है। इसके लिए नारियल तेल की बोतल को कुछ मिनट के लिए गुनगुने पानी में रख दें। जब तेल पिघल जाए, तो उसे हल्का गुनगुना कर बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
सबसे अच्छा तरीका यह है कि नारियल तेल को शैंपू से पहले प्री-कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें। यानी शैंपू करने से करीब 15 मिनट पहले बालों में तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर सामान्य पानी और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बाल साफ भी रहेंगे और उनमें नमी भी बनी रहेगी।
अगर आप चाहें तो रिफाइंड कोकोनट आॅयल, जो खाने में इस्तेमाल होता है, उसे भी बालों पर लगा सकते हैं। यह भी उतना ही असरदार होता है और बालों को गहराई से पोषण देता है।
यानी सर्दियों में नारियल का तेल लगाना न केवल सुरक्षित है बल्कि बेहद फायदेमंद भी है। यह बालों को ठंड से बचाता है, उन्हें हेल्दी, चमकदार और मजबूत बनाता है। बस ध्यान रखें कि तेल को हल्का गुनगुना करके लगाएं और बहुत लंबे समय तक बालों में न छोड़ें। नियमित रूप से हफ्ते में 1-2 बार नारियल तेल का इस्तेमाल करने से आपके बाल सर्दियों में भी सुंदर दिखेंगे।

क्या आपके रिश्तों में खटास आ रही है? किसी और को बदलने से पहले अपना आत्म-आकलन करना क्यों जरूरी है? जानें स्वस्थ संबंधों के लिए आत्म-चिंतन के तरीके।
मानसून के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सेहत को सुरक्षित रखने के लिए जानें खान-पान, स्वच्छता और लाइफस्टाइल से जुड़ी खास टिप्स।
क्या आप असफलता से निराश हैं? जानिए कैसे हर विफलता वास्तव में एक नई और बेहतर शुरुआत का अवसर लाती है। पुरानी गलतियों को भूलकर पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की बेहतरीन लाइफस्टाइल गाइड।
भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल (2.1) से घटकर 1.9 रह गई है। एलन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई है। जानिए भारत में गिरती जन्म दर के कारण और इसके भविष्य पर होने वाले असर के बारे में।
WhatsApp ला रहा है नया View Once Text फीचर। अब फोटो-वीडियो की तरह टेक्स्ट मैसेज भी एक बार पढ़ते ही चैट से गायब हो जाएगा। जानें कैसे काम करेगा यह नया प्राइवेसी फीचर।
क्या आपकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में फैटी लिवर आया है? तुरंत दवा खाने के बजाय लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें। जानिए विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र के शेट्टी से फैटी लिवर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के अचूक उपाय।
फिट रहने के लिए संपूर्ण गाइड! जानें घर पर कसरत करने के तरीके, मुख्य योग आसन, जिम के जरूरी नियम और सुरक्षित रूप से वजन नियंत्रित करने के व्यावहारिक उपाय।
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।
देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे यह आदत मोटापे, हृदय रोग, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज ही अपनी आदत बदलें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह