×

झारखंड: हजारीबाग में हाथियों का हमला... छह लोगों को उतारा मौत के घाट

झारखंड के हजारीगाग जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में देर रात हाथियों के हमले से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना रात एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

By: Arvind Mishra

Feb 13, 20269:41 AM

view3

view0

झारखंड: हजारीबाग में हाथियों का हमला... छह लोगों को उतारा मौत के घाट

हाथियों के हमले से 6 लोगों की मौत हो गई।

  • एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों की मौत
  • ग्रामीणों ने की मुआवजे और स्थायी समाधान की मांग  

रांची। स्टार समाचार वेब

झारखंड के हजारीगाग जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में देर रात हाथियों के हमले से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना रात एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। दरअसल, पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। अधिकांश लोग नींद में थे। हाथियों ने कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाहर निकल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन झुंड काफी देर तक बस्ती के आसपास डटा रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। मृतकों में  एक परिवार के चार लोगों में सूरज भूइया (55) वर्ष उसकी पुतोहु सुमन देवी (25) वर्ष और दो मासूम बच्चे हैं। एक मृतक का नाम मंगरा भुईयां (58) वर्ष और धनेश्वर राम(55) वर्ष के करीब बताया गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बेंगलुरु: कार, बाइक और कैंटर में टक्कर... हादसे में सात लोगों की मौत 

बेंगलुरु: कार, बाइक और कैंटर में टक्कर... हादसे में सात लोगों की मौत 

बेंगलुरु में आज तड़के कई वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भीषणा हादसा हो गया।

Loading...

Feb 13, 202611:14 AM

पीएम मोदी आज ‘सेवा तीर्थ’ कार्यालय में होंगे शिफ्ट... यहीं से चलेगी सरकार

पीएम मोदी आज ‘सेवा तीर्थ’ कार्यालय में होंगे शिफ्ट... यहीं से चलेगी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए पीएम आफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस तरह से देश का पॉवर सेंटर बदल जाएगा।  इसके लिए दोपहर 1:30 बजे का समय तय है, जब पीएम मोदी सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे।

Loading...

Feb 13, 202610:18 AM

झारखंड: हजारीबाग में हाथियों का हमला... छह लोगों को उतारा मौत के घाट

झारखंड: हजारीबाग में हाथियों का हमला... छह लोगों को उतारा मौत के घाट

झारखंड के हजारीगाग जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में देर रात हाथियों के हमले से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना रात एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

Loading...

Feb 13, 20269:41 AM

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि बीएनपी ने 300 सदस्यों वाली संसद में 151 सीटें जीत ली हैं जबकि कई अन्य सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

Loading...

Feb 13, 20269:15 AM

भारत-फ्रांस महाडील: 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी, 3.25 लाख करोड़ का होगा रक्षा सौदा

भारत-फ्रांस महाडील: 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी, 3.25 लाख करोड़ का होगा रक्षा सौदा

भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस डील से भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 12, 20263:41 PM